Subscribe to our news
NEWSLETTER
Copyright © 2025, All rights reserved.
Kerala Election Results 2026: केरल में 10 साल बाद UDF की वापसी; लेफ्ट का भारत के आखिरी राज्य से भी सफाया
Mon, 04 May, 2026
2 min read

केरल विधानसभा चुनाव इन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की
केरल की 140 सीटों का रुझान

हरिपाद से रमेश चेन्निथला जीते
कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथला हरिपाद सीट से 23377 से अधिक वोटों के अंतर से जीत गए हैं। उन्हें कुल 68184 वोट मिले। कम्युनिस्ट पार्टी के टीटी जिसमोन 44807 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बीजेपी के संदीप वाचस्पति को 31022 वोट मिले।
नेमोम से राजीव चंद्रशेखर आगे
तिरुवनन्तपुरम जिले के नेमोम सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर 5945+ वोट से आगे चल रहे हैं। CPI (M) के वी. शिवनकुट्टी दूसरे स्थान पर है।
लालू की पार्टी RJD प्रत्याशी जीत की तरफ
UDF के लहर के बीच लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ रही लालू यादव की पार्टी RJD का एक प्रत्याशी जीत की तरफ आगे बढ़ रहा है। कुथुपरम्बा क्षेत्र से पीके प्रवीण 9 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी खेमे में जश्न का माहौल है। नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न मनाया। इस दौरान केक काटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।
UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ (Sunny Joseph) ने कहा कि चुनाव में हमें शानदार जीत दिलाने के लिए केरलम की जनता का आभारी हूं।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में अब तक कौन-कौन आगे
धर्मदम में 6 राउंड की काउंटिंग, सीएम विजयन पिछड़े
केरलम के धर्मदम विधानसभा सीट पर 6 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल राशिद 33102 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई 600 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं।

UDF ने 71 सीटों का मैजोरिटी मार्क पार किया
कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने 71 सीटों का मैजोरिटी मार्क पार कर लिया है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के.सी.वेणुगोपाल और लीटर रमेश चेन्निथला तिरुवनंतपुरम में पार्टी ऑफिस में गले मिलते नजर आए।
मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन पीछे
केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) धर्मदोम सीट में पिछड़ रहे हैं। जहां कांग्रेस उम्मीदवार वीपी अब्दुल रशीद 2000 से अधिक वोटों के अंतर से आगे हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 71 सीटों पर बहुमत हासिल कर लिया है।
कांग्रेस नेता वीडी सतीसन आगे
परवूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन 1606 वोटों से ज्यादा के अंतर से आगे।

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला आगे
हरिपाद विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला 9,000 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग ने केरल की 140 सीटों का रुझान दिया

केरलम विधानसभा चुनाव में अब तक कौन आगे
रुझानों पर शशि थरूर बोले- हालात पूरी तरह बदलने के लिए उलटफेर जरूरी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सवा घंटे के अंदर ही हमारे पक्ष में स्पष्ट रुझान दिख रहा है। यहां तक कि LDF के लोकप्रिय लीडर पिछड़ रहे हैं। केरलम के वोटर्स को बधाई देना बनता है। उन्होंने कहा, यह एक बहुत अच्छा संकेत है। मुझे लगता है कि हालात पूरी तरह बदलने के लिए बड़ा उलटफेर होना जरूरी है।
UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफे ने कहा कि LDF के खराब प्रदर्शन का कारण जनविरोधी नीतियां है। सीएम पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला बाद में करेंगे।
एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर ने अच्छा काम किया: कांग्रेस सांसद जेबी माथेर
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि हमनें 89 पार कर लिए हैं। यह एग्जिट पोल के अंदाजे से कहीं ज्यादा है। जनता ने कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF को बड़ी जीत दी है। हम केरलम की जनता के शुक्रगुजार हैं। CPI (M) की लीडरशिप वाली LDF बुरी तरह फेल रही है। एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर ने अच्छा काम किया है।
चुनाव आयोग ने 127 सीटों पर रुझान दिया
केरलम विधानसभा चुनाव में अब तक हुई वोटों की गिनती में कौन कितनी सीटों पर आगे


केरलम रिजल्ट के बीच राजीव चंद्रशेखर बोले- इंडी गठबंधन पराजित होगी
राज्य बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम इलेक्शन रिजल्ट का इंतजार करेंगे। परिणाम दोपहर तक आ जाएंगे। उसके बाद हम टिप्पणी करेंगे। कोई भी राजनीतिक दल दूसरे राजनीतिक दल का भाग्य तय नहीं कर सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इंडी गठबंधन की विभाजनकारी राजनीति पराजित होगी।
भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर आगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर नेमथ सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, पठानपुरम में के बी गणेशकुमार ने बढ़त बना ली है। चदयामंगलम सीट से मंत्री चिंजुरानी और गणेश कुमार पठानपुरम में आगे हैं।
65 सीटों का रुझान आया, 45 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे
केरलम में 65 सीटों का रुझान सामने आ गया है। 45 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे है। लेफ्ट गठबंधन 12 जबकि भाजपा 8 सीटों पर आगे है। अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
16 सीटों पर UDF आगे
केरलम में UDF 16 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती 40 मिनटों की वोटों की गिनती में 27 सीटों का रुझान सामने आया है। इसमें 16 सीटों पर कांग्रेस नेतृत्व का UDF, लेफ्ट नेतृत्व वाला LDF 5 सीटों पर आगे हैं। NDA 6 सीटों पर आगे चल रही है।
पोस्टल बैलेट की गिनती, EVM का थोड़ी देर में रुझान आएगा
इलेक्शन कमिशन के मुताबिक, अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। EVM के वोटों की गिनती का रुझान थोड़ी देर में आएगा।
शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे
कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF बढ़त बनाता दिख रहा है। अभी तक 10 सीटों का रुझान सामने आया है। जिसमें UDF 6 सीटों पर आगे चल रही है। 3 पर LDF और 1 सीट पर NDA आगे चल रही है।
पहला रुझान UDF के पक्ष में
केरलम में विधानसभा की 140 सीटे हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है। पहला रुझान UDF के पक्ष में गया है। UDF 5, LDF 2, NDA 1 सीट पर आगे है।
LDF 5 सीट पर आगे
केरलम विधानसभा सीट का पहला रुझान सामने आया। LDF 5, UDF 3 सीट पर आगे।
केरलम में वोटों की गिनती शुरू
विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। शुरुआत के 30 से 40 मिनट पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। उसके बाद EVM की वोटों की गिनती शुरू होगी।
भाजपा मुख्यालय में पूरियां-मिठाइयां बनना शुरू
दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में पूरियां और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना थोड़ी देर से शुरू होने वाली है। पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी मतगणना की जा रही है।
स्ट्रांग रूम खोला गया
तिरुवनंतपुरम में एक स्ट्रांग रूम खोला गया। वोटों की गिनती जल्द शुरू होगी।
मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा
तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। CPI (M) सांसद एए रहीम (AA Rahim) ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है। जहां तक LDF की बात है, हमें जीत की उम्मीद है। हम रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मैं कोई संख्या या भविष्यवाणी नहीं करना चाहता, लेकिन विश्वास है कि हम फिर से सत्ता में लौटेंगे।
UDF 10 साल बाद सरकार बनाएगी: एम.विंसेंट
विझिंजम से UDF उम्मीदवार एम. विंसेंट को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है मैं जीतने जा रहा हूं। उससे भी ज्यादा खुशी इस बात है कि UDF 10 साल बाद सरकार बनाएगी।
140 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना
राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू होगी।
केरलम की हाई प्रोफाइल सीटें

केरलम के 2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे


'राहुल गांधी के BJP ज्वाइन करने पर उनसे शादी करेंगी कंगना': वायरल पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कहा- ऐसी खबरें फैलाने वालों को शर्म आनी चाहिए

ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार: प. बंगाल में हार के बाद बोलीं- नतीजे जनता का जनादेश नहीं, बल्कि साजिश

तमिलनाडु में सरकार गठन की तैयारी तेज: विजय ने जीते उम्मीदवारों के साथ बैठक की, राज्यपाल से समय मांगा; कांग्रेस से गठबंधन की संभावना

अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक नियुक्त: जेपी नड्डा को असम की जिम्मेदारी; हरियाणा CM सैनी सह पर्यवेक्षक होंगे

कलिता मांझी- मेड से BJP विधायक तक का सफर: घरों में काम करके 4000 रु कमाती थीं; चुनाव प्रचार के लिए 1 महीने की छुट्टी ली