PM मोदी का ऐलान- पेपर लीक मामले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे: राहुल ने कहा- पहले स्टूडेंट्स से माफी मांगो; CJP बोली- प्रधान से इस्तीफा दिलवाओ
Published:
3 min read

स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर राजनीतिक दलों में टकराव लगातार तेज हो रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष पूरी तरह इस मुद्दे पर आमने-सामने आ चुके हैं।
नेशनल डेस्क। पेपर लीक समेत स्टूडेंट्स के तमाम मुद्दों पर PM मोदी ने एक ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए फास्ट ट्रैक बनाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए निर्देश भी दे दिए गए हैं। उधर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने PM मोदी के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि पहले आपको स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। CJP का भी PM मोदी के ऐलान पर रिएक्शन आया है। पार्टी ने मांग की है कि सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लीजिए।
PM मोदी का ऐलान
PM मोदी ने गुरुवार (23 जुलाई) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए और केस को जल्दी निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश भी दे दिए गए हैं।
मोदी ने यह भी कहा कि स्टूडेंट्स के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार ने अब तक जो कुछ फैसले लिए हैं, उनमें यह एक बेहद खास निर्णय है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

राहुल का पलटवार
PM मोदी के इस ऐलान के ठीक आधे घंटे के अंदर ही राहुल गांधी का रिएक्शन आया। उन्होंने लिखा- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारे एजुकेशन सिस्टम पर कब्जा होने दिया बल्कि उस कब्जे को बढ़ावा दिया और उसे पूरी तरह से बर्बाद होने दिया। आपने इस पूरे मामले में जिम्मेदार हर शख्स को संरक्षण भी दिया।
राहुल गांधी ने लिखा- छात्रों की मांगें साफ हैं: धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से माफी मांगे और छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
CJP का रिएक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से भी PM मोदी के पोस्ट पर रिएक्शन आया। यह रिएक्शन महज 5 शब्दों का रहा। CJP ने लिखा- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।
यह भी पढ़ें...

