धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फिल्म इंडस्ट्री से आए रिएक्शन: प्रियंका ने ‘ताली’ वाली इमोजी शेयर की, अदिति राव बोलीं- Gen Z की जीत हुई
Published:
3 min read

नेशनल डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनास, कमल हासन, प्रकाश राज और अदिति राव हैदरी ने इस पर रिएक्शन दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पिछले कई हफ्तों से NEET समेत कई एग्जाम में गड़बड़ियों को लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट चल रहा था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने किया था। CJP ने साफ कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। आखिरी में CJP की यह मांग मान ली गई।
प्रियंका चोपड़ा ने इमोजी से जताई खुशी
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने ताली, मुस्कुराहट और दिल वाले इमोजी पोस्ट कर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को अपना सपोर्ट दिया।
प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक और आंदोलनकारियों को दी बधाई
एक्टर प्रकाश राज ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन देते हुए सोनम वांगचुक और आंदोलन में शामिल युवाओं की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा- बधाई मेरे प्यारे कॉकरोच... प्रिय सोनम वांगचुक सर और हर उस व्यक्ति को जिसने युवाओं का साथ दिया। आपने साबित कर दिया कि आप सत्ता को भी झुकने पर मजबूर कर सकते हैं।
अदिति राव हैदरी बोलीं- Gen Z की जीत
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी युवा प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- Gen Z की जीत। ईमानदारी, गरिमा, अहिंसा, जवाबदेही, अभिव्यक्ति की आजादी को और ताकत मिले। ये हमेशा डर, नफरत और विभाजन से ज्यादा बुलंद रहें।
कमल हासन बोले- टकराव नहीं, संवाद ही लोकतंत्र की ताकत
एक्टर और पॉलिटिशियन कमल हासन ने कहा कि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत शुरू होना लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने एक्स पर लिखा- यह देखकर खुशी है कि टकराव की जगह संवाद ने ली है। असहमति का जवाब संवाद होना चाहिए। यही लोकतंत्र की असली पहचान है। बापू के देश में पैलेट गन, इलेक्ट्रिक शॉक बैटन और कीलों वाली लाठियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
कमल हासन ने राष्ट्रीय शिक्षा एवं परीक्षा सुधार आयोग को बनाने की भी मांग की। उनका कहना था कि यह मामला महज पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे एजुकेशन और एग्जाम सिस्टम में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत है ताकि छात्रों का भरोसा दोबारा कायम हो सके।
यह भी पढ़ें...

