S-400 की तलाश में था पाकिस्तान: भारत में जासूस और स्लीपर सेल एक्टिव थे; रिटायर्ड एयर मार्शल का दावा
Published:
3 min read

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ने कहा- पाकिस्तानी निराश थे कि S-400 कहां है। उन्होंने इसे खोजने के कई हथकंडे अपनाए। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ने दावा किया है कि पाकिस्तानी जासूस और स्लीपर सेल भारत में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की लोकेशन खोज रहे थे। इस एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमलों को हवा में ही खत्म कर दिया था।
मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर के समय इंडियन एयर फोर्स में वेस्टर्न एयर कमांड में कमांडर थे। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा- ऑपरेशन सिंदूर में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी फाइटर जेट को इंडियन बॉर्डर से 200KM दूर ही रोक दिया था।
हर हमले को नाकाम कर रहा था S-400
एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ने कहा- पाकिस्तानी निराश थे कि S-400 कहां है। उन्होंने इसे खोजने के कई हथकंडे अपनाए। इसके लिए उन्होंने दूसरे देशों से सैटेलाइट मदद भी ली। जब जब पाकिस्तान हमला करता था, S-400 उसे हवा में ही मार गिराता था। पाकिस्तान के लिए S-400 सबसे बड़े खतरे के तौर पर था। उन्होंने एयर डिफेंस सिस्टम की खोज के लिए भारत में जासूस और स्लीपर सेल एक्टिवेट कर दिए थे।

आदमपुर स्टेशन पर हमले की कोशिश की थी
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भारत में सुदर्शन चक्र कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे एडवांस्ड लॉन्ग रेंज सरफेज टू एयर मिसाइल सिस्टम है। यह फाइटर जेट, सर्विलांस प्लेटफार्म, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल को डिटेक्ट, ट्रैक और हवा में आने वाले खतरों को रोक सकता है। मिश्रा ने कहा- पाकिस्तान को लग रहा था कि S-400 सिस्टम आदमपुर एयर फोर्स स्टेशन पर डिप्लॉय है, इसलिए उसने वहां हमला करने की सोची।
यह भी पढ़ें
मैंने एयर चीफ मार्शल से झूठ बोला था: जब मिशन रोकने के डर से एयर मार्शल ने छिपाई सच्चाई, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है किस्सा; अब पॉडकास्ट में खुला राज
फ्रेंच नेवी के पूर्व पायलट पर चीन के लिए जासूसी का आरोप: इसी पायलट ने ऑपरेशन सिंदूर में राफेल गिरने का दावा किया था
ब्राह्मोस को इंटरसेप्ट करना मुश्किल
मिश्रा ने ब्राह्मोस मिसाइल की क्षमताओं पर भी बात की। उन्होंने कहा- यह इंडिया की सबसे सफल इंडिजिनियस मिसाइलों में से एक है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, कई दूसरे देश इसे खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ब्राह्मोस मिसाइल सिस्टम अपनी तरह की एकमात्र सुपरसोनिक एयर-लॉन्च्ड मिसाइल है और इसकी स्पीड और फ्लाई का तरीका, इसे रोकने में मुश्किल बनाता है। यह 14-15 KM ऊपर जाती है।
सुपरसोनिक स्पीड पकड़ती है। जब यह नीचे आते है, इसकी स्पीड साउंड की स्पीड से तीन गुना (मैक 3) होती है, इसे इंटरसेप्ट करना मुश्किल होता है।

