TMC से एक और विधायक का इस्तीफा: बागी गुट में शामिल हुए मदन मित्रा; बोले- पार्टी डूब रही, ममता सिर्फ अभिषेक बनर्जी को बचाने में जुटीं
Published:
2 min read

TMC विधायक मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ
नेशनल डेस्क. ममता बनर्जी के एक और करीबी मदन मित्रा ने TMC में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो गए। उन्होंने कहा- ममता बनर्जी अभी भी हमारी नेता हैं। हमारे दिल में उनकी फोटो है। लेकिन TMC डूब रही है। सब मर रहे हैं। फिर भी ममता बनर्जी सिर्फ एक व्यक्ति अभिषेक बनर्जी को बचाने मे जुटी हैं।
मदन मित्रा ने कहा- हमने अभिषेक बनर्जी से कहा था कि कुछ दिन के लिए TMC छोड़ दीजिए। हम लोगों को पार्टी बचाने दीजिए। पार्टी बनने के बाद आप फिर से अपनी जगह ले लीजिएगा। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
ममता अभिषेक को बचाने में जुटीं- मित्रा
मित्रा ने कहा- पार्टी डूब रही है, नाव डूब चुकी है। लोग मर रहे हैं। फिर भी एक आदमी के लिए कहा जा रहा है कि सबको मरने दीजिए, बस अभिषेक को बचाना है। पार्टी सबकी है। ममता दी से निवेदन है कि ये मैराथन है। चलते-चलते मुलाकात होगी। उन्होंने बताया- मैंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। बस मैं प बंगाल का विधायक हूं। जब बंगाल का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें लिखा जाएगा कि एक आदमी (अभिषेक बनर्जी) के लिए पूरी पार्टी खत्म कर दी गई।

लोकसभा-राज्यसभा से विधानसभा तक टूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी बगावत के दौर से गुजर रही है। पहले पार्टी के विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी होकर अलग गुट बनाया। इस गुट में करीब 60-65 विधायकों के समर्थन का दावा है। गुट को विधानसभा स्पीकर ने भी मंजूरी दे दी है।
इसके अलावा पार्टी के 20 सांसदों ने भी बागी होकर अलग गुट बनाया। इस गुट ने अपना विलय NCPI में कर लिया और NDA को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पार्टी के 3 राज्यसभा सांसदों ने भी TMC से इस्तीफा दे दिया और बीेजेपी में शामिल हो गए।

