हिंदी न्यूज़

line

फोटो गैलरी

तस्वीरों में PM मोदी के पुराने दिन: RSS कार्यकर्ता बन गांव-गांव घूमे, इमरजेंसी के दौर में भेष बदले; एकता और रथ यात्रा ने बड़ी पहचान दिलाई

05 May 2026

1.
RSS कार्यकर्ता बन गांव-गांव घूमे, इमरजेंसी के दौर में भेष बदले; एकता और रथ यात्रा ने बड़ी पहचान दिलाई

PM मोदी की यह तस्वीरें तब की हैं, जब वह RSS कार्यकर्ता के तौर पर देशभर में घूमते रहते थे। पहली तस्वीर में उनके एक हाथ में चाय है और दूसरी तरफ एक झोला रखा हुआ है। इसी झोले में वह अपनी जरूरत के कुछ सामान रखकर अलग-अलग गांव-शहरों की यात्रा करते थे। दूसरी तस्वीर में वह ABVP के एक कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा करते नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

2.
Photo 2

इमरजेंसी के दौर में RSS पर बैन लगा दिया गया था। ऐसे में गुजरात में RSS कार्यकर्ताओं ने गुजरात लोक संघर्ष समिति बनाई, ताकि संघ के कामकाज बिना रुके चल सके। हालांकि RSS नेताओं को अपना भेष बदलकर रहना पड़ता था। ऐसे में PM मोदी भी अलग-अलग रूप में नजर आया करते थे। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

3.
Photo 3

यह तस्वीर 80 के दशक की है। यह इसलिए खास है क्योंकि इसमें PM मोदी के पीछे अमित शाह खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से साथ हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के CM बने तब अमित शाह को गुजरात के गृह मंत्री का पद मिला। इसी तरह अब जब मोदी प्रधानमंत्री हैं, तो अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

4.
Photo 4

1989 में गुजरात में लोक शक्ति रथ यात्रा निकली। यह बेहद सफल रही। इसी के बाद लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में रथ यात्रा शुरू हुई। इसी के ठीक बाद दिसंबर 1991 में भारतीय जनता पार्टी ने एकता यात्रा निकाली। कन्याकुमारी से यह यात्रा शुरू हुई। PM मोदी इस यात्रा के हर पड़ाव में नजर आए। लोगों में आतंकवाद के खिलाफ जागरूक होने के मकसद से यह यात्रा निकाली गई थी। यह तस्वीर एकता यात्रा की ही है। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

5.
Photo 5

1991 में ही दिल्ली के बोट क्लब में विश्व हिंदू परिषद ने एक रैली का आयोजन किया। अयोध्या आंदोलन को ताकत देने के लिहाज से यह रैली आयोजित की गई। इसमें सभी साधु संतों को बुलाया गया और अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मुहिम शुरू करने पर जोर दिया गया। PM मोदी पर इस आयोजन की भी अहम जिम्मेदारी थी। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

6.
Photo 6

तस्वीर 26 जनवरी 1992 की है। ‘चलो कश्मीर’ के नारे के साथ BJP नेताओं की एक मंडली कश्मीर के ‘लाल चौक’ आई। तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में यहां तिरंगा फहराया गया। इस मंडली में PM मोगी एक अहम चेहरा थे। यह वह दौर था, जब कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था और तिरंगा फहराने पर लोगों को गोली मार दी जाती थी। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

7.
Photo 7

जुलाई 1993 में PM मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने पेंटागन सिटी, एंड्र्यू एयरफोर्स बेस समेत कई सोशल और कल्चरल साइट विजिट की। आमतौर पर उन्हें टी-शर्ट में कम ही देखा गया है। ऐसे में यह तस्वीर बेहद खास है। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

8.
Photo 8

1993 में अमेरिका से लौटते वक्त नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम भी गए। यहां उन्हें भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात की। वह कई बिजनसमैन और स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने इस दौरे में एक सभा को भी संबोधित किया था। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

9.
Photo 9

नरेंद्र मोदी लोक शक्ति यात्रा से लेकर एकता यात्रा के अहम चेहरों में रहे। यही कारण रहा कि 90 के दशक के अंत तक वह गुजरात BJP के सबसे बड़े चेहरों में गिने जाने लगे। वह लालकृष्ण आडवाणी के पसंदीदा लोगों में थे। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

10.
Photo 10

नरेंद्र मोदी की सक्रियता और बढ़ते कद ने उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनने में मदद की। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 13 साल तक गुजरात CM रहने के बाद उन्हें देश का प्रधानमंत्री चुना गया। पिछले 11 साल से वह इस पद पर मौजूद हैं। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

11.
Photo 11

पहली फोटो में BJP का ब्लड डोनेशन कैंप दिखाई दे रहा है। जो शख्सियत ब्लड डोनेट करते दिख रही है, वह PM मोदी है। दूसरी फोटो आंबेडकर जयंती की है। 80 के दशक की इस फोटो में डॉ. भीमराव आंबेडकर की एक तस्वीर के पास पीएम मोदी भी खड़े नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

12.
Photo 12

इंदिरा गांधी सरकार में लगी इमरजेंसी के दौर में PM मोदी ने एक किताब लिखी थी। किताब का नाम ‘संघर्ष मा गुजरात’ था। यह महज 23 दिन में लिखी गई थी। तत्कालीन गुजरात सीएम बाबूभाई जसभाई पटेल ने उनकी किताब लॉन्च की थी। (फोटो सोर्स: Modi Archive)

अन्य न्यूज़

कोई ख़बर नहीं मिली।
कृपया अन्य श्रेणी का चयन करें।
Raj Express Logo

Subscribe to our news

NEWSLETTER