FIFA वर्ल्ड कप 2022 में 900 Kg मीट लेकर पहुंची थी टीम: उसी साल मेसी की लीडरशिप में चैम्पियन बनी, जानें अर्जेंटीना का ट्रेडिशनल बारबेक्यू कल्चर
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से हो चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार टाइटल जीतने के इरादे से उतरी है। टीम की तैयारी सिर्फ मैदान तक नहीं है। जानकर हैरानी होगी कि 2022 वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने प्लेयर्स के लिए स्पेशल इंतजाम किए थे। टीम अपने साथ करीब 900 किलो मीट (बीफ) लेकर कतर पहुंची थी। कहा जाता है उनकी जीत का यह स्पेशल फॉर्मूला है। पड़ोसी देश उरुग्वे ने भी ऐसा ही किया था।
प्लेयर्स के लिए क्यों जरूरी है असाडो?
असाडो (Asado) अर्जेंटीना का ट्रेडिशनल बारबेक्यू (BBQ) है। इसके तहत खुले कोयले या लकड़ी की आंच पर बीफ, पोर्क और दूसरे मीट को धीमी आंच पर ग्रिल किया जाता है। यह अर्जेंटीना की कल्चर और सोशल गैदरिंग का पार्ट है।

रिकवरी में भी करता है मदद
मीट में प्रोटीन, आयरन और जिंक पाया जाता है। यह प्लेयर्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाने हेल्प करता है। शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। साथ ही मैच या ट्रेनिंग के बाद रिकवरी में हेल्प करता है।
2022 वर्ल्ड कप से पहले UAE के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में अर्जेंटीना ने 5-0 की जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम और स्टाफ ने पारंपरिक असाडो पार्टी की थी। इसमें 70 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा था - असाडो सिर्फ खाना नहीं है। यह प्लेयर्स को एक-दूसरे के करीब लाता है। इसी दौरान टीम बातचीत करती है। हंसती है और आपसी बॉन्डिंग स्टांग करती है।

दूसरे देश भी लाते हैं अपना खाना
ब्राजील की टीम 2022 वर्ल्ड कप में कॉफी, मसाले और फरोफा बनाने के लिए कसावा आटा साथ ले गई थी। वहीं सऊदी अरब की टीम 2018 रूस वर्ल्ड कप में अपने देश की खजूर लेकर पहुंची थी।
पहला मुकाबला 17 जून को
अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपने आखिरी प्रैक्टिस मैच में आइसलैंड को 3-0 से हराया है। टीम ग्रुप-जे में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के साथ है। अर्जेंटीना अपना पहला मुकाबला 17 जून को अल्जीरिया के खिलाफ खेलेगी।

