एशियन गेम्स, क्रिकेट टीमें खुद होटल बुक कर सकती हैं: जापान ने कहा- दूसरे एथलीट्स को तो इससे भी कम जगह में ठहराया गया
Published: Updated:
3 min read

एशियन गेम्स 2026 में मेन्स क्रिकेट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। ( फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 शुरू होने वाला है। इससे पहले क्रिकेटर्स के रहने की जगह यानी होटल्स को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीमें अपना होटल खुद अरेंज कर सकती हैं। एशियन गेम्स 19 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
दरअसल, प्लेयर्स के लिए दिए गए अकॉमोडेशन ऑप्शंस को लेकर चिंता जताई गई थी। इसके बाद जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने स्थिति साफ की। क्रिकेट टीमों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है। लेकिन टीमें चाहें तो अपना होटल खुद भी बुक कर सकती हैं।
ये भी पढ़े: अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं: मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर; FIFA WC फाइनल हारने के 2 दिन बाद रिटायरमेंट नोट लिख दिया था
टीमों को होटल चुनने की आजादी
नाओकी एलेक्स मियाजी ने PTI से बात की। उन्होंने कहा कि ACC और AINAGOC लंबे समय से अकॉमोडेशन को लेकर बात कर रहे हैं। क्रिकेट टीमों को होटल अकॉमोडेशन दिया जा रहा है। लेकिन टीमों के पास दूसरा ऑप्शन भी है। वे अपनी पसंद का होटल खुद अरेंज कर सकती हैं।
मियाजी ने दूसरे स्पोर्ट्स का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कई खेलों के प्लेयर्स को इससे भी सीमित जगहों पर ठहराया जा रहा है। इनमें क्रूज शिप और कंटेनर होटल शामिल हैं।
ड्रेसिंग रूम और टॉयलेट की भी फैसिलिटी
मियाजी ने बताया कि प्लेयर एरिया में टॉयलेट फैसिलिटी रहेगी। ग्राउंड पर कुछ फैसिलिटी टेम्परेरी होंगी। वहीं आसपास कुछ परमानेंट फैसिलिटी भी रहेंगी। प्लेयर्स और ऑफिशियल्स के लिए मेकशिफ्ट ड्रेसिंग रूम भी बनाया गया है। इसे ज्यादा से ज्यादा कंफर्टेबल रखने की कोशिश की गई है।

सिर्फ 17 महीने में तैयार हुआ ग्राउंड
एशियन गेम्स में मेन्स और वुमन क्रिकेट खेला जाएगा। दोनों टूर्नामेंट निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होंगे। आइची प्रीफेक्चर में पहले कोई स्टैंडर्ड क्रिकेट वेन्यू नहीं था। इसलिए ग्राउंड को बिल्कुल नए सिरे से तैयार किया गया।
मियाजी के मुताबिक, आयोजकों के पास सिर्फ 17 महीने थे। इसी समय में ग्राउंड का काम पूरा किया गया। AINAGOC और ACC ने मिलकर इसका इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया।
कैसी होगी पिच?
ग्राउंड फुल-साइज का होगा। यहां टर्फ और हाइब्रिड पिच तैयार की गई हैं। पिच तैयार करने में श्रीलंका क्रिकेट ने भी मदद की है। मियाजी ने इसके लिए श्रीलंका क्रिकेट को क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि समय और रिसोर्सेज सीमित थे। इसके बावजूद ग्राउंड को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक, यह एशियन गेम्स में क्रिकेट की अब तक की सबसे अच्छी क्रिकेट सरफेस हो सकती है।
कब होंगे क्रिकेट मुकाबले?
एशियन गेम्स में वुमन क्रिकेट 17 से 22 सितंबर तक होगा। वहीं मेन्स क्रिकेट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। मेन्स क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को सीधे जगह मिली है। इन सभी देशों को फुल मेंबर होने का फायदा मिला है। मेजबान जापान को भी जगह मिली है। इसके अलावा नेपाल, मलेशिया, हॉन्ग कॉन्ग (चीन) और ओमान ने क्वालिफाई किया है।

