रोनाल्डो का लग्जरी कार कलेक्शन: 'My Toys' लिखकर फोटो शेयर की; क्रिस्टियानो 380 करोड़ रुपए की कारों के मालिक
Published: Updated:
3 min read

रोनाल्डो के गैराज में 40 से ज्यादा लग्जरी और हाइपरकार हैं। इनकी कुल कीमत करीब 40 से 50 मिलियन डॉलर (लगभग 380 करोड़ भारतीय रुपए) बताई जा रही है। (फोटो सोर्स - @CristianoRonaldo)
स्पोर्ट्स डेस्क. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। उन्हें महंगी और सुपर लग्जरी कार का शौक है। उनके गैरेज में दुनिया की कई सबसे एक्सक्लूसिव और लिमिटेड एडिशन कार मौजूद हैं, जिनकी कीमत करीब 380 करोड़ भारतीय रुपए है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लग्जरी कार कलेक्शन की तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- My Toys..

40 से ज्यादा लग्जरी कार
रोनाल्डो की पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई। कई फैंस ने इसे दुनिया का ड्रीम गैराज बताया। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि रोनाल्डो के "टॉयज" की कीमत कई इलाकों की कुल कीमत से भी ज्यादा है।
रोनाल्डो की कलेक्शन में फरारी, रोल्स रॉयस, मैकलेरन, बुगाटी, लेम्बॉर्गिनी, मर्सिडीज बेंज और बेंटले जैसी कई प्रीमियम कार शामिल हैं। सभी कारें एक साथ खड़ी नजर आईं।
सभी कार की कीमत 380 करोड़ रुपए कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो के गैरेज में 40 से ज्यादा लग्जरी और हाइपरकार हैं। इनकी कुल कीमत करीब 40 से 50 मिलियन डॉलर (लगभग 380 करोड़ भारतीय रुपए) बताई जा रही है।
चलिए, नीचे कुछ कार कलेक्शन देखते हैं..
बुगाटी सेंटोडिएची (Bugatti Centodieci)
यह रोनाल्डो की सबसे खास कार में से एक है। इसकी कीमत करीब £8.5 मिलियन बताई जाती है। दुनिया में इस कार की सिर्फ 10 यूनिट बनाई गई हैं।
बुगाटी शिरोन (Bugatti Chiron)
रोनाल्डो की सबसे महंगी कारों में शामिल है। उन्होंने यह सुपरकार रियल मैड्रिड के दौरान खरीदी थी।
ये भी पढ़े: क्या अनुष्का ने विराट को अध्यात्म के लिए प्रेरित किया?: शमी बोले- ये अच्छी बात, लोगों को इससे दिक्कत क्या है
रोल्स रॉयस कलिनन (Rolls-Royce Cullinan)
रोल्स रॉयस की इकलौती SUV रोनाल्डो के गैरेज का हिस्सा है। इसमें ब्लैक और व्हाइट लेदर का कस्टम इंटीरियर है।
रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड (Rolls-Royce Phantom Drophead)
दुनिया की सबसे लग्जरी कन्वर्टिबल कारों में गिनी जाती है। रोनाल्डो ने इसे मैनचेस्टर यूनाइटेड में रहने के दौरान खरीदा था।
लैम्बॉर्गिनी अवेंटाडोर(Lamborghini Aventador)
रोनाल्डो ने अपने 27वें बर्थडे पर खुद को यह सुपरकार गिफ्ट की थी। उनके पास इसका ब्लैक और व्हाइट, दोनों वर्जन होने की बात होती है।
फेरारी कलेक्शन (Ferrari collection)
रोनाल्डो के पास कई फेरारी कार हैं, जिनमें फेरारी F12 TDF, फेरारी F430, फेरारी 599 GTO और फेरारी मोंज़ा SP1 शामिल हैं।
मैकलारेन सेना (McLaren Senna)
यह कार रेस ड्राइवर आयर्टन सेना के सम्मान में बनाई गई थी। रोनाल्डो ने उनकी याद में इसे खरीदा।
पोर्श 911 टर्बो S (Porsche 911 Turbo S)
इंजन और हाई परफॉर्मेंस वाली यह स्पोर्ट्स कार भी उनके कलेक्शन का हिस्सा है।
मर्सिडीज का कलेक्शन
रोनाल्डो के पास ब्राबस G65, GLE63 AMG और S65 AMG जैसी लग्जरी मर्सिडीज कारें भी हैं।
दूसरी लग्जरी कारें
इसके अलावा उनके गैरेज में मसेराती ग्रैनकैब्रियो, बेंटले कॉन्टिनेंटल, ऑडी RS7, शेवरले कैमारो ZL1 और बुगाटी वेरॉन ग्रैंड स्पोर्ट विटेस जैसी कारें भी शामिल हैं। मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले CR7, मैदान के बाहर भी दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव सुपरकार्स के मालिक हैं।

