CWG में जादुमनी ने पाकिस्तानी सुमामा को हराया: भारतीय बॉक्सर ने कहा- ये जीत कारगिल हीरोज के लिए, अब गोल्ड जीतूंगा
Published: Updated:
3 min read

22 साल के जादुमनी इस बार मेन्स बॉक्सिंग इवेंट के 55 किग्रा वजन कैटेगरी में उतरे हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन (Aaron Cullen) को हराया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रविवार (26 जुलाई) को इंडिया और पाकिस्तान के बॉक्सर के बीच एक महामुकाबला हुआ। इस बॉक्सिंग मैच में जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम (Jadumani Singh Mandengbam) ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान (Sumama Rehman) को 5-0 से हराया। जादुमनी ने यह जीत कारगिल हीरोज को समर्पित की। उन्होंने कहा कि वे देश के लिए गोल्ड भी जीतकर लाएंगे।
दरअसल, 26 जुलाई को यह मैच खेला गया और इसी दिन भारत में कारगिल दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर जादुमनी ने यह मैच जीता और कहा कि यह जीत कारगिल हीरोज के लिए है।
ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप खेलेंगे MP के विवेक सागर: 2020 और 2024 में टीम के साथ मेडल जीत चुके, 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था
जादूमनी की क्वार्टरफाइनल में एंट्री
मैच जीतकर जादूमनी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा- पहली बात तो यह है कि आज मैं जो यह मैच जीता हूं, यह हमारे कारगिल हीरोज के लिए है। सभी को बधाई देना चाहूंगा। मैं अब क्वार्टरफाइनल में और अच्छा प्रदर्शन करुंगा और देश के लिए गोल्ड जीतकर आउंगा।
ये भी पढ़ें: झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया: पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 Kg उठाकर ब्रॉन्ज जीता, PM मोदी ने की तारीफ
पिछले मैच में स्कॉटलैंड के बॉक्सर को हराया था
22 साल के जादुमनी इस बार मेन्स बॉक्सिंग इवेंट के 55 किग्रा वजन कैटेगरी में उतरे हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन (Aaron Cullen) को हराया था।
इस मैच के दौरान वहां मौजूद फैन्स ज्यादातर आरोन को ही सपोर्ट कर रहे थे। जादुमनी ने इस शोर पर ध्यान नहीं दिया और मैच पर फोकस किया। उन्होंने हर जज से परफेक्ट 10 स्कोर के साथ पहला राउंड जीता। दूसरे राउंड में भी उन्होंने यही प्रदर्शन दोहराया और 5-0 से जीत हासिल की।
करगिल दिवस क्यों मनाया जाता है?
हर साल 26 जुलाई को करगिल दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1999 के करगिल युद्ध में भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। 1999 में पाकिस्तान की सेना और घुसपैठियों ने जम्मू-कश्मीर के करगिल, द्रास, बटालिक और आसपास की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया।
करीब 60 दिनों तक चले युद्ध के बाद भारतीय सेना ने सभी रणनीतिक चोटियों पर दोबारा कब्जा कर लिया। 26 जुलाई 1999 को भारत ने आधिकारिक तौर पर विजय की घोषणा की। इसी ऐतिहासिक जीत की याद में हर साल करगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

