FIFA वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI: मेसी-एम्बाप्पे और हालैंड को जगह, कोबेल गोलकीपर; रोनाल्डो-यमाल बाहर
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA ने वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11 चुनी है। इस टीम में रनर-अप अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को जगह मिली है, लेकिन पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और स्पेन के यंग स्टार लामिने यमाल (Lamine Yamal) टीम में जगह नहीं बना सके।
वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के सबसे ज्यादा 5 प्लेयर्स को इस प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड और फ्रांस के 2-2 प्लेयर्स को जगह मिली। जबकि अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे के 1-1 खिलाड़ी प्लेइंग-11 में हैं।
क्वार्टरफाइनल तक पहुंची स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल (Gregor Kobel) ने 3 क्लीन शीट रखीं। प्री-क्वार्टरफाइनल में कोलंबिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में शानदार सेव कर टीम को जीत दिलाई।

स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 गोल खाया। एमेरिक लापोर्टे (Aymeric Laporte), पाउ कुबार्सी (Pau Cubarsi) और मार्क कुकुरेला (Marc Cucurella) ने डिफेंस को मजबूत बनाए रखा। वहीं जेड स्पेंस (Djed Spence) ने इंग्लैंड के लिए परफॉर्मेंस किया।
रोड्री (Rodri) ने पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के मिडफील्ड को कंट्रोल किया और गोल्डन बॉल भी जीती। जूड बेलिंगहम (Jude Bellingham) ने 7 गोल कर इंग्लैंड के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं 39 साल के लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने सिल्वर बॉल और सिल्वर बूट जीतते हुए अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाने में योगदान दिया।

माइकल ओलीसे (Michael Olise) ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 7 असिस्ट किए। एरलिंग हालैंड (Erling Haaland) ने नॉर्वे को क्वार्टरफाइनल तक पहुंचाने में इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले किया। वहीं किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) ने 8 मैच में 10 गोल कर गोल्डन बूट जीता और लगातार दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले प्लेयर बने।

रोनाल्डो और यमाल को नहीं मिली जगह
इस बेस्ट प्लेइंग-11 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और लामिने यमाल (Lamine Yamal) को जगह नहीं मिली। दाएं विंग की रेस में माइकल ओलीसे (Michael Olise) ने यमाल को पीछे छोड़ दिया, जबकि लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को उनकी परफॉर्मेंस की वजह से टीम में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें: FIFA WC से 1.29 लाख करोड़ का रेवेन्यू: ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द, टिकट रीसेल से ज्यादा फायदा; अब पिच भी बिकेगी

