गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर ऋषभ पंत आउट: कैफ बोले- मैच की सिचुएशन समझनी चाहिए थी; फैन्स ने टीम से निकालने की मांग की
Published: Updated:
3 min read

ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ गाले (Galle) टेस्ट की पहली पारी में भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे भुना नहीं सके। पंत गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर 39 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद नाराज फैन्स ने सोशल मीडिया पर पंत को ट्रोल किया। पूर्व क्रिकेटर्स ने भी पंत के शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठाए।
ऐसे गंवाया विकेट
बारिश के कारण खेल रुकने के बाद पंत 27 रन से आगे बैटिंग करने आए। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर केशरा नुवंथा ने उन्हें लगातार फ्लाइटेड बॉल डालीं। पंत ने भी अटैक करने की कोशिश जारी रखी। 39 रन पर पंत क्रीज से बाहर निकले और टर्न होती बॉल को इनफील्ड के ऊपर से मारने की कोशिश की। लेकिन शॉट में टाइमिंग नहीं आई। बॉल सीधे मिड-ऑफ पर सोनल दिनूषा के हाथों में चली गई।
फैन्स ने ट्रोल किया
पंत के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा देखने को मिला। एक फैन ने लिखा कि पंत "बैटिंग की आर्ट खो चुके हैं।"

कुछ फैंस ने उनके लगातार गलत शॉट खेलने पर सवाल किए। एक फैन ने लिखा कि पंत पहले डिफेंस करते हैं और फिर अचानक क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें सिंगल-डबल लेकर स्ट्राइक रोटेट करनी चाहिए।कुछ फैन्स ने अब उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप करने की मांग भी शुरू कर दी है।

कैफ ने भी क्लास लगाई
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी पंत के शॉट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने नई बॉल ली थी, ऐसे में पंत को मैच की सिचुएशन समझकर थोड़ा संभलकर खेलना चाहिए था। कैफ ने कहा कि पंत हर मैच में खराब शॉट खेलकर आउट नहीं हो सकते। उनके पास आज बड़ी पारी खेलने और आलोचकों को जवाब देने का अच्छा मौका था।

वहीं अजिंक्य रहाणे ने पंत का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि पंत का नेचुरल गेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि, उन्हें यह भी समझना होगा कि टीम को उस समय उनसे क्या चाहिए।

पंत की हालिया फॉर्म को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।साउथ अफ्रीका सीरीज में उन्होंने 4 इनिंग्स में सिर्फ 49 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी में 81 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 39 रन पर आउट हुए।
ये भी पढ़ें: 1947 में क्रिकेट का भी बंटवारा: कारदार, इलाही और गुल... ये इंडिया-पाकिस्तान दोनों टीम से खेले; आजादी के बाद 4 भारतीय प्लेयर्स का डेब्यू
रोहित को नहीं खिलाना चाहते सिलेक्टर्स: रिपोर्ट्स- BCCI इस बात से खफा, श्रीलंका सीरीज के बाद मामला सुलझाने के लिए मीटिंग

