मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पहली बार द हंड्रेड चैम्पियन: ऑनर संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल, कप्तान बटलर बोले- हम ट्रॉफी की हकदार
Published: Updated:
3 min read

संजीव गोयनका इस सीजन से पहले टीम के नए मालिक बने थे। इसके बाद टीम का नाम Manchester Originals से बदलकर Manchester Super Giants किया गया। (फोटो सोर्स - @thehundred)
स्पोर्ट्स डेस्क. द हंड्रेड (The Hundred) के छठवें सीजन में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) ने लॉर्ड्स में ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। टीम के ऑनर संजीव गोयनका ने जीत के बाद पोस्ट शेयर की, जो वायरल हो रही है। दूसरी ओर टीम के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि उनकी टीम इस ट्रॉफी की हकदार है।
मैच में Trent Rockets ने पहले बैटिंग करते हुए 158/8 रन बनाए। जवाब में Manchester Super Giants ने Tim Seifert की 38 बॉल में 72 रन की पारी की मदद से अच्छी शुरुआत की।
आखिरी 3 बॉल में टीम को जीत के लिए सिर्फ 3 रन चाहिए थे। Liam Dawson ने सिक्स लगाकर मैच खत्म कर दिया। Manchester Super Giants ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
जीव गोयनका का रिएक्शन वायरल
टीम की जीत के बाद मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- लॉर्ड्स में आज की रात हमारे लिए स्पेशल रही। यह पूरे Super Giants परिवार के लिए खुशी की बात है।
पहले मैच से लेकर फाइनल तक यह पूरी टीम की मेहनत का रिजल्ट है। टीम, क्या शानदार पारी खेली। नूर ने भी बॉलिंग में कमाल किया और जरूरत के वक्त इंपॉर्टेंट विकेट दिलाए। जोस ने पूरे सीजन अच्छी कप्तानी करते हुए टीम को लीड किया।
उन्होंने आगे लिखा- पूरे सीजन टीम ने जिस तरह एकजुट होकर खेला। नॉकआउट मैच में वापसी की, उसी ने इस सीजन को हमारे लिए यादगार बना दिया। जोस और इस जीत का हिस्सा रहे हर प्लेयर को बहुत-बहुत बधाई। हमारे सभी फैन्स का स्पेशल शुक्रिया, जिन्होंने हर कदम पर टीम का साथ दिया। यह जीत आप सभी के नाम है।

Buttler भी इमोशनल हुए
जीत के बाद कप्तान Jos Buttler भी काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया। टीम इस खिताब की हकदार है।
इस जीत के साथ संजीव गोयनका की Super Giants फैमिली ने The Hundred में अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीतकर एंट्री की है।
संजीव गोयनका नए मालिक
Manchester Super Giants को पहले Manchester Originals के नाम से जाना जाता था। इस सीजन संजीव गोयनका नए मालिक बने और टीम का नाम बदलकर Manchester Super Giants कर दिया गया।

