धोनी के CSK में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों को फ्रेंचाइजी ने गलत बताया: बोले- स्टेक खरीदने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई; माही के पास पहले से 1 लाख+ शेयर
Published: Updated:
3 min read

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन वह आज भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं। (फोटो सोर्स - @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बीच फ्रेंचाइजी के एक सीनियर ऑफिशियल ने इन दावों को खारिज किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि धोनी ने CSK में स्टेक खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया था, लेकिन मैनेजमेंट उनकी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ।
CSK के एक टॉप ऑफिशियल ने कहा कि धोनी ने फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर कभी उनसे बात नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धोनी और एन. श्रीनिवासन के बीच इस मुद्दे पर किसी बातचीत की जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़े : WORLD’s बेस्ट बॉलर ही टेस्ट का टॉप बैटर : ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम; लिस्ट में बाकी चार नाम कौन- इंटरस्टिंग स्टोरी
धोनी के पास फिर भी CSK के शेयर
हालांकि, धोनी के पास CSK के कुछ शेयर जरूर हैं। चेन्नई से मिली जानकारी के मुताबिक, जब कंपनी के शेयर खरीदने के लिए उपलब्ध थे, तब धोनी ने भी कुछ शेयर खरीदे थे। CSK एक अनलिस्टेड कंपनी है, इसलिए इसके शेयर ओपन मार्केट में ट्रेड नहीं होते। इन्हें प्राइवेट या ऑफ-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, धोनी के पास 1 लाख से ज्यादा शेयर हैं। हालांकि, CSK की कुल शेयरहोल्डिंग के मुकाबले यह हिस्सा काफी छोटा है। फ्रेंचाइजी के 30 करोड़ से ज्यादा आउटस्टैंडिंग शेयर पब्लिक के पास हैं, जो कुल शेयर कैपिटल का करीब 40% है। वहीं श्रीनिवासन फैमिली के पास 55% से ज्यादा कंट्रोलिंग स्टेक है।
ये भी पढ़ें: हमारे क्रिकेटर्स मशीन या गन्ना नहीं: टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल पर गावस्कर ने कहा- प्लेयर्स को निचोड़ा जा रहा है

धोनी के शेयरों की वैल्यू कितनी?
मौजूदा IPL फ्रेंचाइजी की मार्केट वैल्यू के हिसाब से धोनी के 1 लाख से ज्यादा शेयर्स की अनुमानित वैल्यू करीब 2.6 से 3 करोड़ रुपए हो सकती है। हालांकि, यह उनकी कुल कमाई के मुकाबले काफी छोटी रकम है।
धोनी की 21 साल की इंटरनेशनल और IPL कॅरियर की कमाई के साथ-साथ उनकी कमर्शियल एंडोर्समेंट्स से भी बड़ी इनकम रही है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 1,200 करोड़ रुपए बताई जाती है।
ये भी पढ़े: 80s AI ट्रेंड में क्रिकेटर्स का अंदाज: धोनी-कोहली की फोटो वायरल, रहाणे से राहुल तक रेट्रो लुक में दिखे; PHOTOS
CSK का अगला कोच कौन
धोनी अब CSK के कप्तान नहीं हैं। पिछले सीजन में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी में उनका इन्फ्लुएंस बना हुआ है। CSK मैनेजमेंट नए हेड कोच को फाइनल करने को लेकर धोनी के फैसले का इंतजार कर रहा है।
धोनी के करीब 22 सितंबर के आसपास अमेरिका से लौटने की उम्मीद है। इसके बाद CSK मैनेजमेंट की मीटिंग हो सकती है, जिसमें नए कोच के साथ-साथ प्लेयर्स के ट्रांसफर और ट्रेड पर भी बात होगी।
CSK ने अभी तक नए कोच के नाम को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने एक ओवरसीज कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। धोनी की वापसी के बाद इस मामले में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

