पाकिस्तान Vs इंग्लैंड: 3 दिन में खत्म हुए टेस्ट के 2 रिकॉर्ड यादगार; डक में अव्वल PAK- कैचिंग में रूट सबसे आगे
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। पहला मैच लीड्स में 19 अगस्त से खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने 3 दिन में ही पारी और 103 रन से जीत लिया। खास बात यह भी रही कि इंग्लिश टीम ने 514 बॉल में पाकिस्तान को 2 बार (दोनों पारी) ऑलआउट किया। वैसे तो इस टेस्ट में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन दो खास रहे।
डक में अव्वल पाकिस्तान टीम
पहला रिकॉर्ड तो ऐसा है, जिसे कोई भी टीम बनाना नहीं चाहेगी, लेकिन पाकिस्तान ने बना दिया है। दरअसल, इस लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में पाकिस्तान के ओपनर बगैर खाता खोले आउट हुए।
149 साल के क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 7 बार ऐसा पाकिस्तान टीम के साथ ही हुआ है, जब उसके दोनों ओपनर डक पर आउट हुए हों। इस रिकॉर्ड के मामले में इंग्लैंड (5) दूसरे नंबर पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (4), इंडिया (2) और न्यूजीलैंड (1) का नंबर आता है।

ओपनर अजान और इमाम आउट
पाकिस्तान की दोनों पारी में पहले विकेट के तौर पर अजान अवैस और इमाम उल हक आउट हुए थे। अजान मैच की पहली बॉल पर LBW आउट हुए थे। यह विकेट ओली रॉबिन्सन ने लिया। दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर ने इमाम को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। इमाम ने 5 बॉल खेलीं और खाता नहीं खोल सके।
कैचिंग में रूट सबसे आगे
दूसरा रिकॉर्ड टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच का है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट इस मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 167 टेस्ट में सबसे ज्यादा 219 कैच लिए हैं।

SENA देश में 17 टेस्ट से नहीं जीती पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान टीम का SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देश में बगैर कोई मैच जीते यह लगातार 17वां टेस्ट रहा। उसने आखिरी जीत 2018 में हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: वुमन्स एशिया कप 2026: हम जीते तो क्या नकवी से ट्रॉफी लेंगे; 2025 की मेंस ट्रॉफी अब तक नहीं मिली


पाकिस्तान Vs इंग्लैंड: 3 दिन में खत्म हुए टेस्ट के 2 रिकॉर्ड यादगार; डक में अव्वल PAK- कैचिंग में रूट सबसे आगे

क्या बांग्लादेश भी पाकिस्तान की राह पर : इस्लामिक NATO में शामिल होने की तरफ इशारा- भारत को कितना खतरा- यहां डीटेल्स

छतरपुर में कुदरत का अद्भुत करिश्मा : लवकुशनगर में महिला ने 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए लग रही भीड़

भोपाल में 15 जनवरी 2027 को पहली बार होगी आर्मी डे परेड: सेना से लेकर भेल अधितारियों तक ने किया आयोजन स्थल का सर्वे, जंबूरी मैदान में सैन्य प्रदर्शनी, एयर शो...


