रोहित का संडे को आखिरी इंटरनेशनल मैच !: रिपोर्ट्स- गंभीर-अगरकर से बात कर चुके हैं, खबर लीक होने से नाराजगी की भी चर्चा
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रोहित शर्मा 19 जुलाई को लॉर्ड्स में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। यह दावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। इस दिन टीम इंडिया लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज का आखिरी मैच भी खेलेगी। सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबर है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक- रोहित अब BCCI की 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग में शामिल नहीं हैं। इसकी वजह उनका हालिया प्रदर्शन और फिटनेस है। सिलेक्शन कमेटी अब यशस्वी जायसवाल जैसे यंग टैलेंट को आगे लाना चाहती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रिटायरमेंट की खबरें मीडिया में लीक होने की वजह से रोहित खफा हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कोच और चीफ सिलेक्टर से बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते सिलेक्टर्स और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा से इस मुद्दे पर बात की। इसके बाद सिलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर ने भी इस पूर्व कप्तान से बात की। बोर्ड अब यशस्वी जायसवाल जैसे यंग प्लेयर्स को ज्यादा मौके देना चाहता है। इंग्लैंड टूर के बाद बोर्ड रोहित से आगे बढ़ना चाहता है। इसी वजह से उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग में शामिल नहीं किया गया है।
रोहित खेलना चाहते हैं- रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक- रोहित अभी भी खेलना चाहते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है। सिलेक्टर्स ने अपना फैसला बता दिया है। अब आगे क्या करना है, इसका फैसला रोहित पर छोड़ दिया गया है। इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित ने BCCI के कुछ अधिकारियों से भी बात की। बताया जा रहा है कि वह इस फैसले से खुश नहीं हैं।

T20I और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
रोहित 29 जून 2024 को भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने के कुछ घंटे बाद T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद 7 मई 2025 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। पिछले साल सिलेक्टर्स ने रोहित से ODI कप्तानी लेकर शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान बनाया था।
कप्तानी रिकॉर्ड
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था। उन्होंने अपनी अटैकिंग बैटिंग से टीम को शुरुआत से ही प्रेशर बनाने की स्ट्रैटेजी दी। भारत ने यही अप्रोच 2024 T20 वर्ल्ड कप में भी अपनाया और रोहित की कप्तानी में खिताब जीता।

