अब से टीम इंडिया में रोटेशन पॉलिसी: कोहली-रोहित को भी देंगे आराम, कप्तान गिल बोले- मजबूत कॉम्बिनेशन के लिए बदलाव होते रहेंगे
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता है। इस जीत के बाद गिल ने कहा कि अब से वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीम में बेस्ट कॉम्बिनेशन तलाशने के लिए रोटेशन पॉलिसी लागू हो गई है।
इस बयान के मायने ये भी हैं कि रोटेशन पॉलिसी के तहत विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी आराम दिया जा सकता है। कमजोर टीम के खिलाफ सीरीज या मैच में कोहली-रोहित की जगह दूसरे प्लेयर्स को आजमाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ऑलराउंडर के लिए कुलदीप बाहर: पूर्व असिस्टेंट कोच बोले- मैच से सिर्फ बैटिंग से नहीं, विकेट लेकर जीते जाते हैं
टीम मैनेजमेंट का रोटेशन प्लान
हाल ही में सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी यही बात कही गई। रिपोर्ट के मुताबिक- गौतम गंभीर, कप्तान गिल और सिलेक्टर्स चाहते हैं कि रोहित, कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को कुछ वनडे मैचों में आराम दिया जाए। इनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।
इसका मकसद सिर्फ टीम की बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना है, ताकि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या खराब फॉर्म में आने पर टीम मुश्किल में न पड़े। मैनेजमेंट मानता है कि अगर सीनियर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो रोटेशन पॉलिसी के तहत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मैच के बाद कप्तान गिल ने क्या कहा?
वर्ल्ड कप 2027 से पहले एक्सपेरिमेंट को लेकर कप्तान गिल ने कहा- हां, हम टीम में अलग-अलग तरह के कॉम्बिनेशन आजमा रहे हैं, ताकि बॉलिंग और बैटिंग दोनों डिपार्टमेंट में काफी ऑप्शन मिल सकें। मेरा मानना है कि जिस तरह कि विकेट (पिच) पर हम खेले हैं, यह लगभग साउथ अफ्रीका जैसी ही कंडीशन है। ऐसे में यदि हम ऐसी पिच पर कई सारे कॉम्बिनेशन आजमाएंगे तो यह हमारे लिए बेहतर ही होगा।
दरअसल, 2027 वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। भारतीय टीम वहां की कंडीशन और पिच की स्थिति को देखते हुए अपनी तैयारी कर रही है।

