मुझे किसी बॉलर से डर नहीं लगता: वैभव सूर्यवंशी बोले- छोटा भीम और ओगी एंड कॉकरोच देखता हूं
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)ने बहुत कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के बाद अब उनका एक छोटा-सा जवाब वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह किस बॉलर के खिलाफ बैटिंग नहीं करना चाहेंगे।
इस सवाल पर वैभव ने सिर्फ चार शब्दों में जवाब दिया, "अब तक कोई नहीं।" (No one till now)

मुझे किसी बॉलर से डर नहीं लगता
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्हें किसी भी गेंदबाज का सामना करने से डर नहीं लगता। उनका मानना है कि मैदान पर आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने साफ कहा कि अब तक ऐसा कोई गेंदबाज नहीं मिला, जिससे वह डरते हों।
छोटा भीम और ओगी एंड कॉकरोच देखता हूं- वैभव
वैभव ने अपने बचपन की पसंद भी साझा की। उन्होंने बताया कि खाली समय में उन्हें छोटा भीम और ओगी एंड कॉकरोच देखना पसंद है। क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी वह इन कार्टून शो देखकर खुद को हल्का और रिलैक्स महसूस करते हैं।

4 शब्दों में कॉन्फिडेंस दिखा
वैभव का यह जवाब उनके कॉन्फिडेंस को दिखाता है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया के कई बड़े बॉलर्स का सामना किया है। बिना किसी दबाव के रन बनाए हैं। यही वजह है कि फैन्स उनके इस जवाब की तारीफ कर रहे हैं।
IPL 2026 में परफॉर्मेंस
बाएं हाथ के इस यंग बैटर ने IPL 2026 में 16 मैच में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे स्टार बैटर्स को पीछे छोड़ दिया। वैभव ने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे बॉलर्स के खिलाफ भी बेखौफ अंदाज में रन बनाए थे।
वैभव वाइस-कैप्टन बनें
वैभव को अगले महीने से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के लिए ईस्ट जोन टीम का वाइस-कैप्टन बनाया गया है। टीम की कप्तानी ईशान किशन करेंगे। रेड-बॉल जोनल टूर्नामेंट में डेब्यू से पहले ही उन्हें वाइस-कैप्टन की जिम्मेदारी मिलना इस बात का संकेत है कि सेलेक्टर्स उन्हें तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी के रूप में तैयार कर रहे हैं।
वैभव ईस्ट जोन टीम में बिहार के इकलौते प्लेयर हैं। टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे एक्सपीरिएंड प्लेयर भी शामिल हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि इतनी कम उम्र में वैभव का ईस्ट जोन का वाइस-कैप्टन बनना बिहार क्रिकेट के लिए गर्व की बात है।

