पूरे करियर में इंजरी की वजह से सिर्फ 4 मैच मिस: फिटनेस फ्रीक कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर; 100*100 क्या अब मुमकिन
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि विराट कोहली चोट की वजह से कोई मैच मिस करें। 18 साल लंबे करियर में वो सिर्फ 4 मैच इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए। अब लेटेस्ट डेवलपमेंट यह है कि वे इंजरी की वजह से पहली बार पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके फैन्स 100 शतकों का सपना देख रहे थे। इस कंडीशन में यह बहुत बड़ा सेटबैक है।
जाहिर है कि कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं। कॅरियर के लास्ट फेज को देखते हुए उनके पास खेलने को लिमिटेड मैच ही हैं। फिलहाल, उनकी 85 सेंचुरी हैं। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अभी 16 शतकों की जरूरत है।
2026 में हैमस्ट्रिंग इंजरी
दरअसल, विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी (नस में खिंचाव) के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। IPL 2026 फाइनल के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से इसकी इन्फॉर्मेशन दी है। बता दें भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 20 जून तक 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

2017 में पहली बार इंजरी के कारण बाहर
मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट के दौरान कोहली बाउंड्री बचाने की कोशिश में कंधे के बल गिर गए थे। उनके दाएं कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद वह धर्मशाला में खेला गया चौथा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। कोहली ने पहली बार इंजरी के कारण इंटरनेशनल मैच छोड़ा था।
2018 में पीठ की परेशानी
साउथ अफ्रीका दौरे पर कोहली की पीठ में जकड़न आ गई थी। इसके कारण उन्हें तीसरे T20 मैच से आराम दिया गया था।
2022 में टेस्ट मैच मिस किया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली की पीठ के ऊपरी हिस्से में खिंचाव आ गया था। इसके चलते वह जोहानिसबर्ग टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

