Apple Fold iPhone Leak: पहली बार सामने आई फोल्डेबल iPhone की तस्वीरें, बड़ा डिस्प्ले और नया डिजाइन लीक हुआ
Published:
3 min read

Apple Fold iPhone की तस्वीरें लीक हुई हैं। फोन के डिस्प्ले, कैमरा और डिजाइन समेत कई जानकारियां सामने आई हैं। (फोटो सोर्स- Sonny Dickson/X)
टेक डेस्क। Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब एक लीक ने डिवाइस की फोटोज रिवील कर दी हैं। सामने आई डमी यूनिट की तस्वीरों में iPhone का डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा सेटअप और रियर पैनल की झलक देखने को मिली है। Apple का यह पहला फोल्डबेल स्मार्टफोन 18 सीरीज के साथ इस साल लॉन्च हो सकता है।
बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन
टेक ब्लॉगर सन्नी डिक्सन (Sonny Dickson) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रूमर्ड फोल्डेबल iPhone की डमी यूनिट की फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में फोन व्हाइट कलर और बुक की तरह फोल्ड होने वाले डिजाइन में दिखाई दे रहा है।
लीक फोटोज के अनुसार, फोन को खोलने पर अंदर बिग साइज डिस्प्ले देखने को मिलता है। स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेजल्स दिखाई देते हैं। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अपर लेफ्ट कॉर्नर में दिया गया है। डमी यूनिट में स्क्रीन के बीच फोल्डिंग लाइन दिखाई दे रही है। हालांकि पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple इस क्रीज को कम से कम दिखाने पर काम कर रहा है।
कवर स्क्रीन काफी बड़ी होगी
जब डिवाइस बंद रहेगा, तब सामने की तरफ एक बड़ी कवर स्क्रीन होगी। यह स्क्रीन कई मौजूदा फोल्डेबल फोन्स की तुलना में ज्यादा वाइड हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। खुलने पर स्क्रीन साइज iPad Mini जैसा एक्सपीरियंस दे सकता है।
डिवाइस के पिछले हिस्से में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरे लगाए गए हैं। कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश भी है। फोन के कॉर्नर फ्लैट डिजाइन में नजर आते हैं। फ्रेम पर फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।

फोल्डेबल iPhone कलर ऑप्शन
Sonny Dickson कहा कहना है कि Apple शुरुआती दौर में फोल्डेबल iPhone को सिर्फ व्हाइट कलर में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, पहले आई रिपोर्ट्स में ब्लैक कलर वेरिएंट का जिक्र किया गया था। वहीं, एक सप्लाई चेन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इंडिगो कलर वाले मॉडल की भी टेस्टिंग कर रही है। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि Apple अपने फोल्डेबल फोन के लिए कलर ऑप्शन लिमिटेड रखेगा।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर को लेकर जानकारी
लीक्स के मुताबिक, फोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर स्क्रीन मिल सकती है। साथ ही Apple अपने सॉफ्टवेयर को स्क्रीन के हिसाब से ऑप्टिमाइज कर सकता है। इसमें मल्टीटास्किंग और डिस्प्ले के लिए तैयार किए गए ऐप्स का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें-

