iPhone Fold स्पेसिफिकेशन लीक: अल्ट्रा नाम से मार्केट में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले स्टोरेज और कीमत का खुलासा हुआ
Published:
2 min read

एप्पल इस साल सैमसंग और हुवावे को टक्कर देने के लिए आईफोन फोल्ड लॉन्च कर सकता है। (फोटो सोर्स- एंड्रॉइड हेडलाइन)
टेक डेस्क। एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन (Foldable iPhone) को लेकर टेक वर्ल्ड में हलचल तेज हैं। हाल ही में कुछ लीक्स ने इस फोन के स्टोरेज, कीमत और हार्डवेयर से जुड़ी जानकारियां शेयर की हैं। अब तक यूजर्स इसे 'iPhone Fold' नाम से बुला रहे थे, लेकिन नई रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल इसे नाम नाम से मार्केट में उतार सकता है।
जब से कंपनी ने बजट फ्रेंडली iPhone 17e लॉन्च किया है। तब से यूजर्स ध्यान Apple के प्रीमियम मॉडल्स आईफोन 18 सीरीज पर टिकी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली कुछ कहा नहीं है, लेकिन चर्चा है कि इसे इसी साल सितंबर में रिवील किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- अपकमिंग स्मार्टफोन: Realme 16T और Realme P4R की डिटेल्स लीक, कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट का हुआ खुलासा
आईफोन फोल्ड स्टोरेज ऑप्शन और कीमत
चीन के टिप्स्टर 'इंस्टेंट डिजिटल' के मुताबिक, आईफोन फोल्ड तीन स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। चीन के मार्केट की कीमतों पर नजर डालें, तो इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 15,999 युआन (करीब 2.14 लाख रुपए) हो सकती है। 512GB वाला मॉडल 17,999 युआन (करीब 2.41 लाख रुपए) और 1TB मॉडल 19,999 युआन (लगभग 2.67 लाख रुपए) में मिल सकता है।
हालांकि यहां एक पेंच है। मैकवर्ल्ड की रिपोर्ट बताती है कि एप्पल अलग-अलग देशों के हिसाब से अपनी कीमत बदलता है। जैसे अमेरिका में जो आईफोन 1099 डॉलर में मिलता है। वह चीन में टैक्स की वजह थोड़ा महंगा होता है। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूएस और दूसरे ग्लोबल मार्केट में इसके 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर (करीब 1.84 लाख रुपए) के आसपास हो सकती है।
अल्ट्रा ब्रांडिंग और रैम
नाम को लेकर एक बड़ी खबर चीन के सोशल मीडिया यूजर 'Whylab' ने दी है। उनका दावा है कि एप्पल इसे आईफोन फोल्ड की जगह आईफोन अल्ट्रा कह सकता है। इसके अलावा, एक रिपोर्ट यह कहती है कि फोल्डेबल फोन में 12GB की रैम दी जाएगी। जिसके लिए सैमसंग एप्पल को रैम मॉड्यूल्स सप्लाई कर सकता है।
यह भी पढ़ें-

