अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें: मारुति सुजुकी डिजायर बनी नंबर-1, टाटा पंच और अर्टिगा भी टॉप पर
Published:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। भारत में पिछले कुछ सालों से SUV कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। बड़ी बॉडी, ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस और दमदार कुलक की वजह से लोग SUV को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि अप्रैल 2026 की कार सेल्स रिपोर्ट ने एक नया ट्रेंड दिखाया है। इस बार SUV नहीं, बल्कि मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएसन (FADA) के मुताबिक, अप्रैल 2026 में भारत में 4,07,335 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई। यह अब तक का सबसे बड़ा अप्रैल सेल्स रिकॉर्ड रहा। पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 12.21% की बढ़ोतरी हुई है।
सेडान और हैचबैक को ज्यादा किया पसंद
SUV सेगमेंट अभी भी काफी मजबूत है, लेकिन अप्रैल 2026 के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि ग्राहक ऐसी कारों को ज्यादा पसंद करते हैं, जो इस्तेमाल में आसान हो, कम खर्च में चलें और बेहतर माइलेज दें। इस वजह से सेडान, हैचबैक और MPV मॉडल्स ने बिक्री में बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात है कि टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में अलग-अलग सेगमेंट की कार रही।
मारुति सुजुकी ने दिखाई अपनी ताकत
अप्रैल 2026 की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला। कंपनी की 6 कारों ने इस लिस्ट में जगह बनाई। वहीं टाटा मोटर्स की 2, हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा की 1-1 कार लिस्ट में रही।
मारुति डिजायर की बिक्री सबसे ज्यादा
मारुति सुजुकी डिजायर ने अप्रैल 2026 में 23,580 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले स्थान हासिल किया। यह पिछले साल की तुलना में 38.74% ज्यादा बिक्री है।
टाटा पंच और अर्टिगा भी रही लोगों की पसंद
दूसरे नंबर पर टाटा पंच EV और पंच की 19,107 यूनिट्स बिकी। इस मॉडल ने सालाना आधार पर 52.90% की बढ़ोतरी दर्ज की। तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा रही, जिसकी 19,063 यूनिट्ल की बिक्री हुई।
फ्रोंक्स, वैगन आर और बलेनो की बिक्री मजबूत रही
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने अप्रैल में 18,829 यूनिट्स की बिक्री की और चौथे स्थान पर रही। इसके बाद वैगन आर की 18,648 और बलेनो की 18,306 यूनिट्स बिकी। वहीं, टाटा नेक्सन की कुल 18,126 यूनिट्स बिकी। मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने 17,829 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
हुंडई क्रेटा की बिक्री घटी
अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज SUV में हुंडई क्रेटा भी शामिल रही। हालांकि इसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने 15,291 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 10.14% कम है। इसके बावजूद क्रेटा का मार्केट में स्ट्रांग फैन बेस बना हुआ है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो भी टॉप 10 में शामिल
महिंद्रा स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक की 14,719 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि इसमें 5.25% की गिरावट दर्ज की गई। फिर भी यह देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें-

