iPhone 18 सीरीज में बड़ा अपग्रेड: 12GB रैम मिल सकती है, Apple के नए AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा
Published:
3 min read

iPhone 18 के iPhone 17 के समान प्राइस पर लॉन्च होने की उम्मीद है। (फोटो सोर्स- Sam Kohl/X)
टेक डेस्क। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। इनके साथ Apple का रूमर्ड फोल्डेबल फोन पेश किया जा सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल की लॉन्चिंग अगले साल तक टाल सकती है। हालांकि इस फोन को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं।
8 से 12 जून को Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) का आयोजन किया था। जहां नए Siri और AI-पावर्ड फीचर्स पेश किए गए। लेकिन कंपनी के कुछ एडवांस AI फीचर्स 12GB से कम रैम वाले डिवाइस पर काम नहीं करेंगे। अब एक एनालिस्ट का मानना है कि Apple इन AI फीचर्स को सपोर्ट देने के लिए iPhone 18 में 12GB रैम दे सकती है।
iPhone 18 सीरीज में 12GB रैम का सपोर्ट
DigiTimes Asia की रिपोर्ट के मुताबिक, KB सिक्योरिटी के विश्लेषकों का मानना है कि Apple iPhone 18 सीरीज में 12GB रैम दे सकती है, जिसमें स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल भी शामिल होगा। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी के एडवांस AI फाउंडेशन मॉडल इस स्मार्टफोन को सपोर्ट करेंगे। इससे Siri AI को यूजर्स तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और अपकमिंग 18 सीरीज की डिमांड भी बढ़ सकती है।
यह अनुमान ऐसे समय में सामने आया है जब DRAM और NAND मेमोरी चिप्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि Apple लागत कम करने के लिए iPhone 18 में कटौतियां कर सकती है। इनमें मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, चिपसेट, स्पेसिफिकेशन और रैम में बदलाव शामिल हो सकते हैं।
iPhone 15 Pro से मिलेगा एडवांस AI फीचर्स
हालांकि अधिकांश AI फीचर्स iPhone 15 Pro और उसके बाद आने वाले मॉडल्स में अवेलेबल होंगे, लेकिन कंपनी के एडवांस AI फीचर्स उन डिवाइस पर नहीं चलेंगे। जिनमें 12GB से कम रैम होगी। ऐसे में सिर्फ iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की ऑन-डिवाइस AI मॉडल्स को चला सकेंगे। इन मॉडल्स में दो एक्सक्लूसिव AI फीचर्स भी मिलेंगे।
Apple ने iOS 27 अपडेट का पहला डेवलपर बीटा वर्जन भी जारी करना शुरू कर दिया है, ताकि ऐप डेवलपर्स नए ऑपरेटिंग सिस्टम को रोलआउट से पहले टेस्ट कर सकें।
यह भी पढ़ें-

