iPhone 18 Pro Max-20107: सितंबर में लॉन्च होगा Apple का नया फ्लैगशिप फोन, डिजाइन से लेकर प्रोसेसर डिटेल्स सामने आई
Published:
3 min read

Apple ने पिछले साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। अब 18 सीरीज लाने की तैयारी में है। (फोटो सोर्स- Macworld)
टेक डेस्क। Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है। कंपनी अपने इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। इनमें iPhone 18 Pro Max को सबसे प्रीमियम और महंगा मॉडल माना जा रहा है। आइए जानते हैं iPhone 18 Pro Max से जुड़ी अब तक सामने आई जानकारी के बारे में...
iPhone 18 Pro Max का डिजाइन
Macworld की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में एक छोटा डायनामिक आइलैंड देखने को मिल सकता है। शुरुआती कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) में संकेत मिले हैं कि Apple स्क्रीन के ऊपर वाले हिस्से को पहले से ज्यादा कॉन्पैक्ट बना सकता है। इससे यूजर्स को थोड़ा ज्यादा डिस्प्ले स्पेस मिलेगा। हैंडसेट का लुक भी ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे सकता है।
इसके अलावा, Apple रियर कैमरा डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है। फोन के ग्लास बैक और मेटल फ्रेम के बीच कलर मैचिंग को बेहतर बनाया जाएगा, जिससे डिवाइस ज्यादा फिनिश्ड और स्टाइलिश लगे।
यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max: डिजाइन, नया डार्क चेरी कलर, वजन और कैमरा डिटेल्स लीक्स, कीमत भी आई सामने
नए प्रीमियम कलर ऑप्शन
iPhone 18 Pro Max में इस बार नए कलर देखने को मिल सकते हैं। सप्लाई चेन लीक्स के मुताबिक, Apple 'डार्क चेरी' कलर पर काम कर रहा है। यह रंग डार्क वाइन रेड जैसा बताया जा रहा है, जो पहले के ब्राइट रेड शेड्स से काफी अलग होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी फिलहाल कई कलर ऑप्शन टेस्ट कर रही है। इनमें लाइट ब्लू (पैंटोन 2121), डार्क चेरी (पैंटोन 6076), डार्क ग्रे (पैंटोन 426C) और सिल्वर (पैंटोन 427C) शामिल हैं। हालांकि यह तय नहीं है कि लॉन्च के समय से कलर उपलब्ध होंगे या नहीं। Apple पहले भी कलर इंटरनली टेस्ट कर चुका है, लेकिन बाद में लॉन्च से पहले हटा दिए थे।
iPhone 18 Pro Max एक्सपेक्टेड प्रोसेसर
कंपनी अपने नए A20 Pro चिपसेट के साथ बड़ा अपग्रेड दे सकता है। यह कंपनी का पहला 2nm प्रोसेस पर बना प्रोसेसर हो सकता है। इस चिप में वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉडल (WMCM) पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।
इसके अलावा, Apple पहली बार Pro मॉडल्स में खुद का मॉडेम इस्तेमाल कर सकता है। अभी तक कंपनी थर्ड-पार्टी मॉडेम पर निर्भर थी। नए मॉडेम और A20 Pro चिप के साथ बैटरी लाइफ में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- iPhone Fold स्पेसिफिकेशन लीक: अल्ट्रा नाम से मार्केट में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले स्टोरेज और कीमत का खुलासा हुआ
कैमरे में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड
iPhone 18 Pro Max के कैमरे में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Apple इस बार मैकेनिकल Iris सिस्टम ला सकता है। यह फीचर कैमरे में आने वाली लाइट को कंट्रोल करेगा। इसकी मदद से लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है। साथ ही पोर्ट्रेट फोटो में ज्यादा नैचुरल बैकग्राउंड ब्लर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-

