MG की नई कार लॉन्च: ढाई फीट पानी में भी स्मूथ चलेगी, पहाड़ी इलाकों के लिए टायरों में खास फीचर; 41 लाख है बेस मॉडल की कीमत
Published:
3 min read

एमजी मैजिस्टर में 4WD सिस्टम के साथ 10 ऑफ-रोड मोड और क्रॉल कंट्रोल मोड दिए गए हैं।
बिजनेस डेस्क। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी सबसे दमदार SUV एमजी मैजिस्टर (MG MAJESTOR) को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसे देश की पहली 'D+SUV' कहा जा रहा है। यह चार कलर- पर्ल व्हाइट, कंक्रीट ग्रे, मेटल ब्लैक और मेटल ऐश में मिलती है।
कंपनी ने इससे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। MG MAJESTOR 4x2 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम की कीमत 40.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह 6 और 7 सीटर ऑप्शन में मिलेगी। वहीं, 4x4 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम की कीमत 44.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह सिर्फ 7-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
MG MAJESTOR इंजन और परफॉर्मेंस
SUV में ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में 2WD और एडवांस 4WD दोनों विकल्प दिए गए हैं। इसका इंटेलिजेंट 4WD सिस्टम सामान्य सड़क पर अपने आप 2WD मोड में चलता है और जरूरत पड़ने पर तुरंत 4WD मोड में बदल जाता है। बारिश, बर्फ या फिसलन वाली सड़क पर यह फीचर काफी मददगार साबित होगा।
ऑफ-रोडिंग के लिए खास फीचर्स
MG MAJESTOR को खासतौर पर कठिन रास्तों के लिए भी तैयार किया गया है। इसमें फ्रंट, रियर और सेंटर डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहे हैं। गाड़ी में क्रॉल कंट्रोल मोड, 219mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 810mm (लगभग 2.6 फीट) वॉटर वेडिंग क्षमता दी गई है।

अंदर से लग्जरी एक्सपीरियंस मिलेगा
MG MAJESTOR का इंटीरियर काफी प्रीमियम बनाया गया है। इसमें ब्लैक थीम वाला केबिन, लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स दी गई हैं। ड्राइवर सीट 12-वे एडजस्टेबल और पैसेंजर सीट 8-वे एडजस्टेबल है। इसके अलावा SUV में पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 3-जोन ऑटोमैटिक AC भी मिलता है। यह SUV 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी।
टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स
MAJESTOR में ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले दिए गए हैं। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलता है। साथ ही 12 JBL स्पीकर्स वाला सराउंड साउंड सिस्टम भी दिया गया है। SUV में ड्यूल वायरलेस चार्जर, 220V पावर आउटलेट और 75 से ज्यादा iSMART कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा लेवल 2 ADAS तकनीक दी गई है।

MG SHIELD प्रोग्राम से फायदा मिलेगा
कंपनी इस SUV के साथ MG SHIELD प्रोग्राम भी दे रही है। इसके तहत ग्राहकों को 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री सर्विस मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी, अतिरिक्त रोडसाइड असिस्टेंस और प्री-पेड मेंटेनेंस पैकेज का भी विकल्प चुन सकते हैं।
MG MAJESTOR के मुख्य फीचर्स एक नजर में
- 215.5 PS पावर और 478.5 Nm टॉर्क
- 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
- पैनोरमिक सनरूफ
- 12 JBL स्पीकर्स
- ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले
- 360 डिग्री कैमरा
- 3-जोन ऑटो AC
- वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स
- ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक (4x4 वेरिएंट)
यह भी पढ़ें-

