MINI Countryman C भारत में लॉन्च: 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन, 505 लीटर बूट स्पेस के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग; कीमत 47.50 लाख से शुरू
Published:
3 min read

Countryman C में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें MINI TwinPower Turbo तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। (फोटो सोर्स- MINI)
बिजनेस डेस्क। ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड मिनी (MINI) ने भारत में अपनी नई कंट्रीमैन सी (Countryman C SUV) लॉन्च कर दी है। इस SUV का प्रोडक्शन BMW ग्रुप के चेन्नई प्लांट में होगा। ग्राहक मिनी इंडिया के डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है।
47.50 लाख से शुरू और 5 कलर ऑप्शन
नई MINI Countryman C को कंपनी ने सिर्फ 'फेवर्ड पैक' ट्रिम में पेश किया है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपए रखी गई है। SUV को पांच कलर में खरीदा जा सकता है, जिनमें 'ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन', 'स्मोकी ग्रीन', 'नानुक व्हाइट', 'स्लेट ब्लू' और 'चिली रेड' शामिल हैं। सभी वेरिएंट में जेट ब्लैक रूफ और 19 इंच के कैलिडो स्पोक टू-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।
कंपनी का कहना है कि Countryman C पहले से ज्यादा बड़ी, बोल्ड और प्रैक्टिकल बन गई है। इसका डिजाइन MINI की पहचान को बरकरार रखते हुए SUV जैसा स्ट्रांग और अट्रैक्टिव लुक देता है। केबिन को इस तरह तैयार किया गया है कि लंबी यात्रा में आराम और सुविधा बनी रहे।
ग्राहकों को मिलेगी बेहतर वैल्यू
BMW ग्रुप इंडिया के CEO हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि देश में इसका प्रोडक्शन शुरू होने से ग्राहकों को बेहतर वैल्यू मिलेगी। यह कार उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के साथ स्टाइल और अलग पहचान चाहते हैं।
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
MINI Countryman C में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 156 हॉर्सपावर और 240Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 7-स्पीड डबल क्लच स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन से जुड़ा है। कार का इंटीरियर मॉडर्न और मिनिमलिस्ट रखा गया है। डैशबोर्ड के बीच में 240mm का सर्कुलर OLED टचस्क्रीन है, जो मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर काम करता है।
फीचर्स की बात की करें तो इसमें हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल की प्लस, हरमन कार्डन 12-स्पीकर सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, ड्राइवर सीट मसाज फंक्शन और आठ मिनी एक्सपीरियंस मोड मिलते हैं।
505 लीटर बूट स्पेस, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
MINI Countryman C में 505 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। जिसे फोल्डेबल रियर सीटों के साथ 1450 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से इसे 5-स्टार यूरो एनसीएपी रेटिंग मिली है। इसके साथ एडीएएस लेवल 1 तकनीक भी है। साथ 360 डिग्री कैमरा के साथ पार्किंग असिस्टेंट प्लस और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।
मिनी स्मार्ट फाइनेंस के जरिए इस SUV को बिना किसी डाउन पेमेंट के 56,990 रुपए की मंथली EMI पर खरीदा जा सकता है। कंपनी तीन साल बाद 66% तक का सेगमेंट-बेस्ट एश्योर्ड बायबैक वैल्यू ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें-

