IND Vs SA टेस्ट रिकॉर्ड: साउथ अफ्रीका 25 साल से भारत में सीरीज नहीं जीती, अब 8वीं बार आमने-सामने
Published:
3 min read

इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 16 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 और अफ्रीका ने 8 सीरीज जीती हैं। 4 सीरीज ड्रॉ खेली गईं।
स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दोनों भारत दौरे पर है। यहां टीम इंडिया के साथ उसे 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेलनी है। शुरुआत टेस्ट रबर (सीरीज) से होगी। पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम 25 साल पुराना बेहद खराब रिकॉर्ड तोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दरअसल, साउथ अफ्रीका टीम 25 साल से इंडिया के खिलाफ उसी के घर में कोई भी बाइलेटरल टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 3 जीतीं और 2 ड्रॉ रहीं।
दोनों टीम के बीच यह 8वीं टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी। तब 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यह अफ्रीकी टीम की भारत में दूसरी ही टेस्ट सीरीज थी। पहली सीरीज नवंबर 1996 में हुई थी, जिसमें इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 सीरीज जीती हैं। अफ्रीकी टीम को सिर्फ एक सीरीज में जीत मिली। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। इस बार दोनों टीमों के बीच 8वीं बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 16 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 और अफ्रीका ने 8 सीरीज जीती हैं। 4 सीरीज ड्रॉ खेली गईं।
इंडिया-अफ्रीका टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 16
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 8
ड्रॉ: 4
भारत में टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 7
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 1
ड्रॉ: 2
टेस्ट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर
ओवरऑल टेस्ट मुकाबलों में रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 44 टेस्ट हुए, जिसमें से इंडिया ने 16 और अफ्रीका ने 18 मैच जीते। भारत में आकर अफ्रीकी टीम कमजोर नजर आती है। उसने 19 में से 5 ही टेस्ट जीते हैं। 11 में इंडिया को जीत मिली।
इंडिया-अफ्रीका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 44
इंडिया ने जीते: 16
अफ्रीका ने जीते: 18
ड्रॉ: 10
भारत में दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 19
इंडिया ने जीतीं: 11
अफ्रीका ने जीतीं: 5
ड्रॉ: 3
टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया-अफ्रीका के स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरिने (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बोश, जुबेर हम्जा और वियान मुल्डर।

