भारत लौटे PM मोदी : 2026 के ब्रिक्स समिट के लिए जिनपिंग को न्यौता दिया; SCO डिक्लरेशन में पहलगाम हमले की निंदा
Published:
3 min read

PM मोदी ने चीन के प्रेसिडेंट जिनपिंग को ब्रिक्स समिट 2026 के लिए न्यौता दिया।
इंटरनेशनल डेस्क: चीन के तियानजिन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट (SCO) सोमवार को खत्म हो गई। इसके बाद PM मोदी देर शाम भारत लौट आए। इससे पहले मोदी ने चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग को 2026 के ब्रिक्स समिट के लिए न्यौता दिया। SCO के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब आतंकवादी हमले की निंदा की गई और वो भी उस देश के प्राइम मिनिस्टर के सामने जिस पर इस हमले की साजिश रचने का इल्जाम है।
डिक्लरेशन में 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए टेरेरिस्ट अटैक की निंदा की गई। इसमें 26 पुरुषों की उनका मजहब पूछकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला पाकिस्तान से घुसे आतंकियों ने लोकल सपोर्ट के साथ किया था। SCO में पहलगाम का नाम लेकर निंदा की गई। इस वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी वहां मौजूद थे।
समिट के बाद एक फोटो को नजीर के तौर पर पेश किया गया। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही कार में साथ होटल पहुंचे।
पहले डिक्लरेशन पर बात कर लेते हैं
SCO समिट के बाद एक ज्वॉइंट डिक्लरेशन जारी किया गया। इसमें समिट में हिस्सा लेने वाले सभी वर्ल्ड लीडर्स के सिग्नेचर हैं। इसमें कहा गया- SCO के सभी मेंबर्स 22 अप्रैल को कश्मीर की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए हम संवेदना प्रकट करते हैं। इस हमले की साजिश रचने वाले सभी दोषियों को इंसाफ के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

डिक्लरेशन में आगे कहा गया- SCO के सभी सदस्य देश आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ सख्ती से कदम उठाएंगे। इनको मदद और फंडिंग करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। हर देश को ये हक है कि अगर उस पर किसी तरह का आतंकी हमला होता है तो वो इसका ताकत से जवाब दे सकता है।
SCO समिट 2025 में मीटिंग की एक तस्वीर।
डिक्लरेशन में ‘वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर’ के बारे में भी बात की गई है। यह कॉन्सेप्ट नई दिल्ली में 3 से 5 अप्रैल को हुई SCO समिट में पेश किया गया था। SCO की कॉमन स्टडी में भी इस कॉन्सेप्ट को जगह दी गई है। संगठन के सभी मेंबर कंट्रीज के एक्सपर्ट इसको लेकर एक डीटेल्ड प्लान तैयार कर रहे हैं।
समिट के बाद एक नजारे ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी एक ही कार से होटल के लिए रवाना हुए। इसके बाद दोनों ने बाइलेटरल मीटिंग की। मोदी ने कहा- गाड़ी में भी रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत हुई। उनसे हमेशा गंभीर मुद्दों पर बातचीत होती है।
SCO समिट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

