UAN से जुड़ गया गलत मेंबर आईडी: EPFO ने दी डिलिंक करने की सुविधा, देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
Published:
2 min read

UAN के साथ गलत मेंबर आईडी जुड़ने पर इसे ऑनलाइन डिलिंक कर सकते है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बिजनेस डेस्क। अगर आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ गलत मेंबर आईडी लिंक हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार जॉब चेंज करने या गलत जानकारी दर्ज होने की वजह से हो जाता है। EPFO ने इस गलती को सुधारने की प्रोसेस काफी आसान कर दी है। अब PF सब्सक्राइबर्स ऑनलाइन इस काम को कर सकते हैं।
गलत मेंबर आईडी ठीक करना क्यों जरूरी है
UAN के गलत मेंबर आईडी लिंक होने से कई दिक्कतें हो सकती है। PF बैलेंस गलत दिख सकता है। सर्विस हिस्ट्री गड़बड़ हो सकती है। वहीं, PF का ट्रांसफर या विड्रॉल भी अटक सकता है। इसलिए जैसे ही गलती पता चले, उसे तुरंत ठीक करना चाहिए। EPFO रॉन्ग मेंबर आईडी को डिलिंक करने की सुविधा देता है।
EPFO पोर्टल पर गलत मेंबर आईडी कैसे हटाएं
EPFO यूनिफाइड मेंबर पोर्टल में यह प्रोसेस काफी आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
स्टेप 1- EPFO पोर्टल में लॉगिन करें। UAN, Password और CAPTCHA कोड डालकर साइन इन करें।
स्टेप 2- सर्विस हिस्ट्री सेक्शन में जाएं। यहां आपको UAN से जुड़ी सारी मेंबर आईडी दिखेगी।
स्टेप 3- जिस मेंबर आईडी को हटाना चाहते है। उसे सिलेक्ट करें और डिलिंक ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब पोर्टल आपसे पूछेगा कि मेबर आईडी क्यों हटाना चाहते हैं। सही कारण चुने या लिखें।
स्टेप 5- अब EPFO रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP सबमिट करते ही डिलिंक रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।
स्टेप 6- अगर सब ठीक रहा तो पोर्टल पर सक्सेस मैसेज दिखेगा। इसके बाद गलत मेंबर आईडी सर्विस हिस्ट्री से हट जाएगी। पेज को रिफ्रेश करके चेक कर सकते हैं।
कब डिलिंकिंग प्रोसेस काम नहीं करता
अगर आपकी कंपनी ने गलत मेंबर आईडी पर पहले ही इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न (ECR) फाइल कर दी है, तो सिस्टम ID को डीलिंक नहीं करने देगा। ऐसे में एरर मैसेज मिलेगा। फिर समस्या को सुलझाने के लिए आपके अपने संस्थान या EPFO ऑफिस की हेल्प लेनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें-

