देश में LPG सिलेंडर की कमी नहीं: तेल कंपनियों ने कहा- सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, घबराकर बुकिंग न करें
Published: Updated:
2 min read

गैस कंपनियों ने लोगों से जल्दबाजी में बुकिंग से बचने को कहा है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बिजनेस डेस्क। देश में LPG सिलेंडर की सप्लाई सुरक्षित और सामान्य बनी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने लोगों से अपील की है कि घबराकर या जरूरत से पहले सिलेंडर बुक न करें। कंपनियों का कहना है कि ऐसा करने से उन लोगों को दिक्कत हो सकती है, जिन्हें अर्जेंट सिलेंडर की जरूरत है।
LPG की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल जैसी तेल कंपनियों ने साफ किया है कि पूरे देश में घरेलू सिलेंडर की सप्लाई स्थिर और सुरक्षित है। कंपनियां लगातार वर्क कर रही हैं, ताकि हर घर तक बिना रुकावट सिलेंडर पहुंचे।
तेल कंपनियों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, 'देश में घरेलू LPG की सप्लाई जारी है। वितरण व्यवस्था सामान्य तरीके से चल रही है और डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।'
यह भी पढ़ें- LPG Cylinder Booking: Indane, HP, Bharat गैस सिलेंडर घर बैठे मंगवाएं, WhatsApp, मिस्ड कॉल और PhonePe से ऐसे बुक करें
सिलेंडर बुक करने में देरी हो सकती है
कंपनियों ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरत से पहले सिलेंडर बुक न करें। अगर लोग बहुत जल्दा बुकिंग करने लगते हैं, तो इससे डिलीवरी सिस्टम पर प्रेशर बढ़ता है। जिन उपभोक्ताओं को तुरंत सिलेंडर चाहिए, उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। जब जरूरत को तभी सिलेंडर बुक करें, ताकि व्यवस्था सभी के लिए काम करती रहे।
घर बैठे आसानी से बुक करें सिलेंडर
अब सिलेंडर बुक करने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। तेल कंपनियों ने डिजिटल और ऑटोमैटिक सुविधा उपलब्ध कराई हैं, जिनकी मदद से कंज्यूमर घर बैठे ही सिलेंडर बुक कर सकते हैं। लोग IVRS कॉल, SMS, ऐप, मिस्ड कॉल या कंपनियों की वेबसाइट के जरिए LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

कोरोना काल जैसी मुश्किल समय में सप्लाई नहीं रुकी
तेल कंपनियों ने याद दिलाया कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में सिलेंडर की सप्लाई जारी थी। उस समय भी लाखों घरों तक सिलेंडर नियमित पहुंचाए गए। कंपनियों का कहना है कि आज भी उनकी टीमें दिन-रात काम कर रही हैं, ताकि हर घर का चूल्हा समय पर जलता रहे।
यह भी पढ़ें-

