मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट टेस्टिंग में स्पॉट: 3-सिलेंडर इंजन को लेकर चर्चा, डिजाइन और फीचर्स में दिखेंगे नए अपडेट
Published:
3 min read

बलेनो में 6 एयरबैग, 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। (फोटो सोर्स- मारुति सुजुकी)
बिजनेस डेस्क। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट कार मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में इसका फेसलिफ्ट मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे अपग्रेड कर लाने वाली है। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या बलेनो भी मारुति डिजायर की तरह 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर शिफ्ट होगी।
फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बलेनो अपने मौजूदा इंजन ऑप्शन के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है। लेकिन हाल के समय में मारुति सुजुकी के हैचबैक कारों की स्ट्रैटेजी को देखते हुए ऐसा बदलाव संभव माना जा रहा है।
बलेनो फेसलिफ्ट में क्या बदलाव दिख सकते हैं
टेस्टिंग के दौरान जो कार देखी गई। उस पर कैमॉफ्लाज लगा हुआ था। इससे साफ है कि यह नई जनरेशन नहीं बल्कि मिड-लाइफ अपडेट यानी फेसलिफ्ट है। डिजाइन में बड़े बदलाव की बजाय हल्के-फुल्के अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
नए फ्रंट और रियर बंपर, नई कनेक्टेड LED DRL और केबिन में नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। कार का शेप और साइज पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है। कंपनी इसे पूरी तरह बदलने की बजाय सिर्फ फ्रेश लुक देना चाहती है।
क्या मिलेगा 3-सिलेंडर इंजन
अभी सबसे ज्यादा चर्चा इंजन को लेकर है। दरअसल, मारुति सुजुकी ने अपनी नई 'Z-सीरीज पेट्रोल इंजन' लाइनअप पेश की है, जिसमें 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल है। यही इंजन अब नई डिजायर (Dzire) और स्विफ्ट (Swift) में इस्तेमाल हो रहा है। उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बलेनो फेसलिफ्ट में भी यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
मारुति सुजुकी बेलनो इंजन
बलेनो में 1.2 लीटर का K-सीरीज, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अपनी स्मूद और रिफाइंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। अगर कंपनी इसे नए 3-सिलेंडर इंजन से बदलती है, तो यह बड़ा बदलाव होगा। इसमें Z12E इंजन दिया जा सकता है, जो 82Hp और 112Nm टॉर्क देता है।
यह कम कीमत वाली कारों में मिलने वाला सबसे रिफाइंड 3-सिलेंडर इंजन माना जाता है। माइलेज के मामले में भी यह सबसे आगे है। स्विफ्ट और डिजायर के लिए कंपनी का दावा है कि इनका माइलेज 25.75 kmpl और 25.71 kmpl है। ऐसे में अगर यही इंजन बलेनो फेसलिफ्ट में आता है, तो ग्राहकों को बेहतर माइलेज और ड्राइव में ज्यादा कंफर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-

