OnePlus Nord 6 की डिटेल्स लीक: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 9000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस होगा; अप्रैल में एंट्री करेगा
Published:
3 min read

वनप्लस ने पिछले साल नॉर्ड 5 लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अपग्रेड वर्जन नॉर्ड 6 को पेश करने की तैयारी में है। (फोटो सोर्स- OnPlus)
टेक डेस्क। वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही वनप्लस नॉर्ड 6 (OnePlus Nord 6) को मार्केट में पेश कर सकती है। यह फोन पिछले साल जुलाई 2025 में लॉन्च हुए नॉर्ड 5 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।
लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी सामने आ गई है। टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, अपकमिंग नॉर्ड 6 के स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए वनप्लस टर्बो 6 (OnPlus Turbo 6) जैसा हो सकते हैं। कंपनी इस फोन को रीब्रांड करके ग्लोबल मार्केट में ला सकती है।
OnePlus Nord 6 भारत में कब लॉन्च होगा
योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर बताया कि वनप्लस नॉर्ड 6 अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार स्मार्टफोन की कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा होगी।
बता दें कि OnePlus Nord 5 के बेस मॉडल 8+128GB स्टोरेज को भारत में 31,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसलिए माना जा रहा है कि Nord 6 की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
OnePlus Nord 6 डिजाइन और फीचर्स
OnPlus की Nord सीरीज के कई फोन पहले चीन में लॉन्च हुए टर्बो मॉडल के रीब्रांडेड वर्जन रहे हैं। इस वजह से माना जा रहा है कि नॉर्ड 6 में वनप्लस टर्बो 6 जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
अगर ऐसा होता है, तो इस फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले होगा। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी करीब 450ppi हो सकती है। इसके साथ 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस
लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया जा सका है। इसके साथ एड्रेनो 825 GPU मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
कैमरे की बात करें तो वनप्लस टर्बो 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 2MP का मोनोक्राम कैमरा है, जो डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि ग्लोबल मार्केट के लिए कंपनी सेटअप में बदलाव कर सकती है। इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है।
9000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में OnePlus Nord 6 काफी स्ट्रांग हो सकता है। इसमें 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन को बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब कोई फोन लॉन्च के करीब होता है। इस वजह से माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन को रिवील कर सकती है।
यह भी पढ़ें-

