अपकमिंग स्मार्टफोन-16070: Realme 16T और Realme P4R की डिटेल्स लीक, कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट का हुआ खुलासा
Published:
2 min read

Realme 16 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 7000mAh की बैटरी है। (फोटो सोर्स- रियलमी)
टेक डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही Realme के दो नए स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं। एक लेटेस्ट लीक के मुताबिक, कंपनी Realme 16T 5G और Realme P4R 5G नाम से नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों मोबाइल Realme की 16 सीरीज और P4 सीरीज का हिस्सा होंगे।
हालांकि अभी कंपनी की तरफ से लॉन्च डेटा का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि दोनों हैंडसेट जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किए जा सकते हैं। लीक में फोन के कलर और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी भी सामने आई है।
Realme 16T 5G और Realme P4R 5G लॉन्च टाइमलाइन (एक्सपेक्टेड)
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि Realme भारत में दो नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 16T 5G का मॉडल नंबर RMX5268 और Realme P4R का मॉडल नंबर RMX5266 है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 16T तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है। फोन में 6+128GB, 8+128GB और 8+256GB स्टोरेज दी जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाइट ब्लैक और स्टारलाइट रेड में आएगा। माना जा रहा है कि यह फोन Realme 16 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा।
वहीं, Realme P4R 4+128GB, 6+128GB और 6+256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलने की उम्मीद है। यह लैवेंडर ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और टाइटेनियम ग्लेयर कलर में आ सकता है।
Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च हो चुकी है
इससे पहले कंपनी ने Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro को 6 जनवरी को लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपए और 31,999 रुपए है, जो 8+128GB बेस वेरिएंट की है। Pro+ मॉडल मास्टर गोल्ड, मास्टर ग्रे और कैमलिया पिंक कलर में आता है। वहीं, 16 Pro वेरिएंट मास्टर गोल्ड, पेबल ग्रे और ऑर्किड पर्पल में मिलता है।
Realme P4 सीरीज का लेटेस्ट फोन
वहीं, दूसरी ओर Realme P4 Lite कंपनी की P4 सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। जिसे 20 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट 4+64GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए है।
यह भी पढ़ें-

