Oppo K14 की लॉन्च डेट कंफर्म: 9 मार्च को होगी एंट्री, 7000mAH बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा
Published:
2 min read

Oppo K14 में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। (फोटो सोर्स- Oppo)
टेक डेस्क। स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपनी नई K14 सीरीज को तेजी से आगे बढ़ा रही है। हाल ही में Oppo K14x 5G लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस लाइनअप का दूसरा स्मार्टफोन 'Oppo K14' लॉन्च करने जा रही हैं। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी ऑफिशियल कर दी है।
आइए जानते हैं कि Oppo K14 कब लॉन्च होगा और इसमें क्या खास मिलने वाला है...
Oppo K14 लॉन्च डेट
कंपनी में ऐलान किया है कि Oppo K14 को 9 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी गई है। जिससे यह साफ है कि फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
Oppo K14 कलर ऑप्शन और डिजाइन
इस फोन को कंपनी पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश करेगी। डिजाइन की बात करें तो लुक काफी स्टाइलिश रखा गया है। इसके पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश है।
बैक पैनल पर क्रिस्टल पैटर्न दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। नीचे की तरफ Oppo की ब्रांडिंग दी गई है। Oppo K14 के राइट साइड तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे, जबकि लेफ्ट में सिम ट्रे स्लॉल मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Apple का नया बजट स्मार्टफोन: iPhone 17e में 48MP कैमरा, गिरेगा तो भी टूटेगा नहीं; जानिए कीमत और फीचर्स
Oppo K14 बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
फोन में 7,000mAh की बैटरी होगी। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस ColorOS के साथ आएगा। इससे पहले 10 फरवरी को कंपनी ने Oppo K14x लॉन्च किया था। इसके बेस वेरिएंट 4+128 स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए है।
यह हैंडसेट आइसी ब्लू और प्रिज्म वायलेट कलर में उपलब्ध है। Oppo K14x में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 1,125 की पीक ब्राइटनेस देता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो ARM Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है।

