PNG कनेक्शन पर खास ऑफर: 500 रुपए की फ्री गैस और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट; जानिए कैसे उठाएं फायदा
Published:
3 min read

PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए गैस कंपनियां फ्री रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दे रही हैं। (फोटो सोर्स- थिंक गैस)
बिजनेस डेस्क। पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियां ग्राहकों को ऑफर दे रही हैं। इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और गेल गैस लिमिटेड (GAIL) घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 500 रुपए की फ्री गैस दे रही है। इसके अलावा महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने PNG कनेक्शन के लिए 500 रुपए का रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर दी है।
सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग घरेलू और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए PNG अपनाएं, ताकि गैस सप्लाई सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके। इस वजह से कई गैस कंपनियों ने कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए ऑफर और डिस्काउंट की शुरुआत की है।
वहीं, कमर्शियल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी PNG को बढ़ावा दिया जा रहा है। महानगर गैस लिमिनेट ने सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ करने की सुविधा दी है। जबकि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भी सिक्योरिटी डिपॉजिट में छूट देने की घोषणा की है। इससे होटल और रेस्टोरेंट के लिए PNG अपनाना ज्यादा किफायती हो जाएगा।
होटल, रेस्टोरेंट और अस्पतालों को PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहन
सरकार का कहना है कि कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वाले कंज्यूमर को PNG पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल और हॉस्टल में अथॉराइज्ड सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों के जरिए PNG कनेक्शन ले सकते हैं। PNG का फायदा यह है कि इसमें सिलेंडर बदलने की झंझट नहीं होती और गैस पाइपलाइन के जरिए लगातार मिलती है।
यह भी पढ़ें- Indane, HP, Bharat गैस सिलेंडर घर बैठे मंगवाएं, WhatsApp, मिस्ड कॉल और PhonePe से ऐसे बुक करें
PNG कनेक्शन लेने की प्रोसेस
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, PNG कनेक्शन के लिए उपभोक्ता ईमेल, कंपनी के पोर्टल, लेटर या कॉल सेंटर के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। जहां पाइपलाइन नेटवर्क पहले से हैं, वहां कनेक्शन कम समय में उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार देशभर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने पर काम कर रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने CGD कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे संसाधनों की तैनाती तेज करें। साथ ही मौजूदा कनेक्शनों का बेहतर उपयोग करें और गैस सप्लाई शुरू होने में लगने वाले समय को कम करें।
मिडिल ईस्ट की स्थिति पर सरकार का अपडेट
केंद्र सरकार की ओर से मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को देखते हुए नियमित इंटर-मिनिस्ट्री मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की जा रही है। सोमवार (16 मार्च) को हुई ब्रीफिंग में सरकार ने साफ किया है कि देश की सभी रिफाइनरियां काम कर रही है और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है।
पेट्रोल पंप पर फ्यूल खत्म होने की घटना सामने नहीं आई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर पेट्रोल-डीजल की ज्यादा खरीदारी न करें।
यह भी पढ़ें-
PNG कनेक्शन लें कमर्शियल कस्टमर: सरकार की अपील- पैनिक बुकिंग से बचें; पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
आपके शहर में गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है; देखें भोपाल, दिल्ली और मुंबई के नए रेट

