Samsung Galaxy S26 और S26+ लॉन्च: Exynos 2600 चिप, 50MP कैमरा के साथ दमदार एंट्री, देखें कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन
Published:
3 min read

सैमसंग एस26 में 6.3 इंच का डिस्प्ले है।12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। (फोटो सोर्स- Samsung)
टेक डेस्क। सैमसंग ने अपने 'Galaxy Unpacked' इवेंट में नई 'Galaxy S26' सीरीज लॉन्च कर दी है। इस नए लाइनअप में Galaxy S26 और Galaxy S26+ शामिल हैं। नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कंपनी का लेटेस्ट 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 16 पर चलते हैं और कंपनी का नया One UI 8.5 इंटरफेस मिलता है। दोनों हैंडसेट गैलेक्सी AI फीचर्स से लैस है।
स्टैंडर्ड S26 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जबकि S26+ में 6.7 इंच का स्क्रीन दिया गया है। कैमरा सेटअप दोनों में एक जैसा है और 50MP का मेन सेंसर दिया गया है। इसी इवेंट में Galaxy S26 Ultra, Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro ईयरफोन्स भी लॉन्च किए गए। ये फोन ब्लू, ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर में अवेलेबल होंगे।
Galaxy S26 और Galaxy S26+ की कीमत
S26 की शुरुआती की कीमत 87,999 (12+256GB स्टोरेज) रुपए है। S26+ के 12+256 GB स्टोरेज का प्राइस 1,19,999 रुपए है। फोन में ब्लू, ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन है। अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल लेना चाहते हैं, तो Galaxy S26 का 12+512GB वेरिएंट 1,07,999 रुपए में मिलेगा। जबकि Galaxy S26+ का 512GB मॉडल 1,39,999 रुपए का है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: प्राइवेसी डिस्प्ले, 200MP कैमरा और AI फीचर्स से लैस है फोन, कीमत 139999 से शुरू
डिस्प्ले और डिजाइन
Galaxy S26 में 6.3 इंच का फुल एचडी+डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, Galaxy S26+ में 6.7 इंच का (1440x3120 पिक्सल) का डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलता है, जो बेहतर शार्प और व्यू देता है। दोनों स्मार्टफोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से सुरक्षित है।
2nm चिप से सुपर फास्ट स्पीड
स्मार्टफोन में सैमसंग का नया 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 3.9GHz तक की स्पीड वाला प्राइम कोर मिलता है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग गेमिंग और AI फीचर्स के लिए बनाया गया है। सैमसंग का कहना है कि फोन में वेपर चैंबर को चिप के किनारों पर लगाया है, जिससे हीट मैनेजमेंट 29% तक बेहतर हुआ है।
50MP कैमरा के साथ ट्रिपल सेटअप
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मैन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्र वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
S26 में 4300mAh की बैटरी है। यह 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, S26+ में 4,900mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, वाईफाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

