Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: प्राइवेसी डिस्प्ले, 200MP कैमरा और AI फीचर्स से लैस है फोन, कीमत 139999 से शुरू
Published:
3 min read

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। (फोटो सोर्स- सैमसंग)
टेक डेस्क। सैमसंग ने अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। जिसमें Galaxy S26, S26+ के साथ गैलेक्सी S26 Ultra शामिल है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.9 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। साथ ही नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 SoC और 200MP का अपग्रेडेड कैमरा दिया गया है। कंपनी ने Galaxy AI के नई नए फीचर्स भी जोड़े हैं, जो काम को आसान बनाने और प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में हेल्प करते हैं।
कीमत और कलर ऑप्शन
भारत में Galaxy S26 Ultra के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपए है। 12+512GB मॉडल की प्राइस 1,59,999 रुपए है। वहीं, टॉप मॉडल 16GB+1TB स्टोरेज की कीमत 1,89,999 रुपए है। कलर की बात करें तो यह स्मार्टफोन, ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट में मिलेगा। इसकी बिक्री Amazon और Samsung के स्टोर के जरिए की जाएगी।
डिस्प्ले और प्राइवेसी फीचर
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120x1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 10-bit कलर सपोर्ट करती है। इस बार सबसे स्पेशल फीचर प्राइवेसी डिस्प्ले है, जो स्क्रीन को साइड से देखने पर ब्लर करता है। ऐसे में अगर कोई आपके पास बैठा है, तो वह आपकी स्क्रीन नहीं देख पाएगा, क्योंकि 30 डिग्री से ज्यादा एंगल पर स्क्रीन विजिबिलिटी कम हो जाती है। स्क्रीन सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 और S26+ लॉन्च: Exynos 2600 चिप, 50MP कैमरा के साथ दमदार एंट्री, देखें कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
स्मार्टफोन में नया स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर है। जिसके Galaxy डिवाइस के लिए खास तौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है। यह एंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है।
Galaxy AI फीचर्स
सैमसंग ने फोन में नए Galaxy AI फीचर्स जोड़े हैं। 'नाउ असिस्ट' स्क्रीन पर चल रही चीजों के आधार पर सुझाव देता है। 'कॉल स्क्रीन' अनजान कॉल को ऑटोमैटिक रिसीव करके उसका टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट दिखाता है।
'फोटो असिस्ट' फोटो एडिटिंग को आसान बनाता है, जबकि 'क्रिएटिव स्टूडियो' कंटेंट बनाने के लिए टूल देता है। 'बिक्सबी डिवाइस एजेंट' की हेल्प से वॉइस से स्मार्टफोन की सेटिंग बदल सकते हैं। वहीं, 'प्राइवेसी अलर्ट' बताता है कि कौन-सा ऐप डेटा एक्सेस कर रहा है।
200MP क्वाड कैमरा सेटअप
Galaxy S26 Ultra के रियर में चार कैमरे दिए गए हैं, जिसमें मेन कैमरा 200MP का वाइड एंगल है। इसमें अपर्चर f/1.4 और OIS का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 5x ऑप्टिकल जूम देता है। 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x जूम सपोर्ट करता है।
वीडियो के लिए स्मार्टफोन में 8K रिकॉर्डिंग, HDR10+ और सुपर स्टेडी वीडियो जैसे फीचर्स है। साथ ही 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल लॉक स्टेबिलाइजेशन मिलता है। फ्रंट कैमरा 12MP का है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 60W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का साइज 163.6x78.1x7.9 mm और वजन 214 ग्राम है। यह अब तक का सबसे स्लिम Ultra मॉडल है।

