बॉक्सी लुक और फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ लौटी Tata Sierra: 11.49 लाख शुरुआती कीमत, पेट्रोल-डीजल इंजन ऑप्शन; बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू
Published:
4 min read

नई Tata Sierra में 6 एयरबैग्स और JBL Black 12 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। (फोटो सोर्स- टाटा मोटर्स)
बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक SUV में से एक 'Tata Sierra 2025' को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई Tata Sierra पुराने मॉडल की यादों को ताजा करते हुए आज के दौर की टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील के साथ पेश की गई है।
लॉन्च इवेंट के मौके पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के MD शैलेश चंद्रा ने कहा कि यह SUV सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि फीचर्स, स्पेस और परफॉर्मेंस के मामले में मिडसाइज SUV सेगमेंट को नया रूप देगी। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।
Tata Sierra 2025: एक्सटीरियर डिजाइन
नई Tata Sierra का बॉक्सी शेप और स्ट्रांग स्टांस इसे पावरफुल SUV का लुक देता है। फ्लश ग्लेजिंग, पैनोरमिक सनरूफ और ब्लैक-आउट रूफ दिया गया है, जो इसे मॉडर्न और स्टाइलिश बनाता है। फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक पैनल के साथ कनेक्टेड LED DRLs, प्रोजेक्टर लैम्प, इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो और 17mm bi-LED हेडलैम्प्स दिए हैं, जो SUV को फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। इसके पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED लाइट बार और क्लैमशेल टेलगेट है। इसके अलावा Tata Sierra में मिलते हैं-
- फ्लेश डोर हैंडल
- 19 इंच अलॉय व्हील्स
- रूफ रेल्स
- बॉडी क्लैडिंग
Tata Sierra 2025: इंटीरियर डिजाइन
Sierra का केबिन टाटा की नई 'लाइफ स्पेस थीम' पर डिजाइन किया गया है, जो इसे एक आरामदायक लाउंज जैसा फील देता है। इसके केबिन में TheatrePro ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें शामिल हैं-
- 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन
- 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले
- 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- पैनोरमिक सनरूफ (1525x925mm)
स्पेस की बात करें तो फ्रंट हेडरूम 1,042mm, रियर हेडरूम 1,004mm, रियर लेगरूम 973mm और बूट स्पेस 622 लीटर का है। सॉफ्ट टच मैटीरियल, एम्बिएंट लाइटिंग और फ्लोटिंग आर्मरेस्ट SUV को प्रीमियम फील देते हैं।
Tata Sierra 2025: फीचर्स
- वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
- ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- रियर सनशेड्स और बॉस मोड सीट्स
- एयर प्यूरिफायर और कूल्ड ग्लब बॉक्स
- वायरलेस चार्जिंग
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग बैंक+ऑटो होल्ड
- 360 डिग्री कैमरा (14 व्यूज)
- JBL Black 12 स्पीकर साउंड सिस्टम
- हेड-अप डिस्प्ले
- IRA कनेक्टेड टेक्नोलॉजी
Tata Sierra 2025: इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
SUV तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। पहला 1.5 लीटर TGDi हाइपरियन टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसमें 160bhp और 255Nm टार्क मिलता है। जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दूसरा इंजन 1.5 लीटर का एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल 6 स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का है, जो 106bhp और 145Nm टॉर्क देता है। वहीं, 1.5 लीटर Kyrojet डीजल इंजन का ऑप्शन भी है। मैनुअल में 260Nm टॉर्क और ऑटोमैटिक के साथ 280Nm का टॉर्क मिलता है।
Tata Sierra 2025: सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में Tata पूरी तरह फोकस्ड है। Tata Sierra में 6 एयरबैग्स, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, ऑल-डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ऑटो डिमिंग IRVM और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग असिस्ट (EBA) हैं। साथ ही Sierra में 20 से अधिक फीचर्स के साथ Level-2 ADAS दिया गया है। जिसमें शामिल हैं-
- सेगमेंट-फर्स्ट इंटेलिजेंट स्पीड असिस्ट
- स्टॉप एंड-गो और ओवरटेक असिस्ट
- अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
- लेन कीप असिस्ट
- पार्किंग असिस्ट
- ओवर-स्पीड अलर्ट
- फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
यह भी पढ़ें-

