8 लाख में सनरूफ वाली कार: i20 से नेक्सन तक ये हैं सबसे सस्ती 5 गाड़ियां, कम बजट में मिलेगा लग्जरी फीचर
Published:
3 min read

बजट सेगमेंट में भी ऑटोमोबाइल कंपनियां सनरूफ को अपनी कारों में तेजी से शामिल कर रही हैं। (फोटो सोर्स- टाटा मोटर्स)
बिजनेस डेस्क। भारतीय कंज्यूमर कार के फीचर्स को लेकर सबसे ज्यादा डिमांड करते हैं। पिछले कुछ सालों में सनरूफ कार खरीदारों का सबसे पसंदीदा सुविधाओं में शामिल हो गया है। हालांकि यह माना जाता है कि भारत वेदर कंडीशन में ज्यादा काम का नहीं है, लेकिन हकीकत यह है कि नई और यूज्ड कारों की में यह फीचर बड़ा फैसला करवाने वाला बन चुका है। इस वजह से कंपनियां अपनी गाड़ियों में फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ देने लगी हैं।
आइए फटाफट भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती सनरूफ वाली 5 कारों के बारे में जान लेते हैं...
हुंडई i20
भारत में सनरूफ के साथ सबसे किफायती कार हुंडई i20 है। यह एक प्रीमियम हैचबैक है। इसके सनरूफ वाले वेरिएंट की कीमत 7 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी इस फीचर को 'मैग्ना' वेरिएंट से ही देना शुरू करती है। सनरूफ मैग्ना, स्पोर्ट्ज (O), स्पोर्ट्ज (O) नाइट, एस्टा, एस्टा (O) और एस्टा (O) नाइट जैसे वेरिएंट में मिलता है।

सनरूफ के साथ दूसरी सबसे सस्ती कार हुंडई एक्सटर है। इसके सनरूफ वाले वेरिएंटकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.03 लाख है। हुंडई ने इस फीचर को S+ एक्जीक्यूटिव, S स्मार्ट, S+, SX स्मार्ट, SX नाइट, SX टेक, SX (O), SX (O) कनेक्ट और SX (O) कनेक्ट नाइट जैसे ट्रिम्स में दिया है।
टाटा पंच
भारत में सबसे लोकप्रिय माइक्रो SUV में से एक टाटा पंच है। यह कार अपनी किफायती कीमत, फीचर्स और साइज के लिए जानी जाती है। इसलिए यह बजट में SUV लेने वालों की पहली पसंद बन चुकी है। पंच के प्योर+S, एडवेंचर S और अकम्प्लिश्ड+S वेरिएंट में सनरूफ मिलता है। इनकी शुरुआती कीमत 7.35 लाख (एक्स-शोरूम) है।

अल्ट्रोज भी इस लिस्ट में मजबूत दावेदार है और हुंडई i20 को टक्कर देती है। यह एक प्रीमियम हैचबैक है, जिसमें स्टाइल, सेफ्टी और फीचर्स का बैलेंस मिलता है। टाटा अल्ट्रोज के क्रिएटव S, अकम्प्लिश्ड S और अकम्प्लिश्ड+ S वेरिएंट में सनरूफ दिया गया है। इनकी एक्स-शोरूम प्राइस 7.36 लाख से शुरू होती है।
टाटा नेक्सन
नेक्सन लंबे समय से सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक रही है। यह कार फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के कारण काफी पसंद की जाती है। नेक्सन के स्मार्ट+S, प्योर+S, क्रिएटिव+S, क्रिएटिव+ PS और फियरलेस+PS वेरिएंट में सनरूफ अवेलेबल है। सनरूफ वाले मॉडल की कीमत करीब 8.30 लाख (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें-
टोयोटा फॉर्च्यूनर 2026: ADAS और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी, बोल्ड लुक भी रहेगा बरकरार

