जस्टिस मिल गया: अर्शदीप सिंह ने संजू सैमसन को ट्रोल किया, गंभीर से कहा- पाजी, कदे हंस भी लिया करो; VIDEO
Published:
2 min read

भारत ने सिर्फ तीन साल में तीन ICC ट्रॉफी जीती। (@bcci)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया। जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। इस बीच पेसर अर्शदीप सिंह ने कई मजेदार वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में उन्होंने संजू सैमसन और कोच गौतम गंभीर को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल किया।
टूर्नामेंट की शुरुआत में सैमसन प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। फिर उन्हें मौका मिला। उन्होंने आखिरी 3 मैच में अच्छा परफॉर्म किया। उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
सोशल मीडिया पर लंबे समय तक “जस्टिस फॉर संजू सैमसन” ट्रेंड चलता रहा था। कई बार उन्हें टीम में मौका नहीं मिलता था। इसी बात को लेकर अर्शदीप सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा- “जस्टिस मिल गया।” उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
VIDEO देखें
अर्शदीप ने एक और वीडियो में कोच गौतम गंभीर को भी चिढ़ाया। कैमरा उनकी तरफ घुमाते हुए उन्होंने कहा- पाजी, कदे हंस भी लिया करो यार यह सुनकर गंभीर भी हंस पड़े।
इसी तरह अर्शदीप के पोस्ट किए गए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं…
भारत लगातार दूसरा T20 WC जीता
इंडिया लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने पिछला वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है।

भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया है।
टी -20 वर्ल्ड कप से जुडी खबरे पढ़ें :

