Commonwealth Games 2026: 8वें दिन लवप्रीत सिंह ने सिल्वर और सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज जीता; मेडल टैली में भारत 10वें नबर पर
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत की झोली में 2 और मेडल आए। वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि वुमन्स के डिस्कस थ्रो में सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इन दोनों मेडल के बाद भारत के कुल 17 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। फिलहाल भारत मेडल टैली में 10वें नंबर पर है।
लवप्रीत ने रिकॉर्ड बनाया
पंजाब के लवप्रीत सिंह ने पुरुषों की 110 kg वेट कैटेगरी में कुल 388 kg वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 176 kg और क्लीन एंड जर्क में 212 kg वजन उठाया।स्नैच में 176 kg के साथ लवप्रीत ने नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि कुल वजन में वह न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयूज से सिर्फ 1 kg पीछे रह गए।

सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज दिलाया
महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा कालीरमन ने 58.65 मीटर का बेस्ट थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने यह दूरी अपने तीसरे अटेम्प्ट में हासिल की। इसके बाद चौथे, पांचवें और छठे अटेम्प्ट में वह फाउल रहीं, लेकिन तीसरा थ्रो उन्हें पोडियम तक पहुंचाने के लिए काफी रहा।
देखिए किसने किस इवेंट में मेडल जीते...
गोल्ड मेडल
मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 48 kg)
शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
दिलीप महादु गावित – पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)

सिल्वर मेडल
ऋषिकांत सिंह – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 60 kg)
मुथुपंडी राजा – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 65 kg)
ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 53 kg)
सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स (मेन्स हाई जम्प)
अजय बाबू – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 79 kg)
हरजिंदर कौर– वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 69 kg)
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (मेन्स 10,000 मीटर)
मुरली श्रीशंकर -लॉन्ग जंप
मोहम्मद बासिल -पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
लवप्रीत सिंह-वेटलिफ्टिंग (मेन्स 110 kg वेट कैटेगरी)
यह भी पढ़े: मुझे किसी बॉलर से डर नहीं लगता: वैभव सूर्यवंशी बोले- छोटा भीम और ओगी एंड कॉकरोच देखता हूं

ब्रॉन्ज मेडल
झंडू कुमार – पैरा पावरलिफ्टिंग (मेन्स हैवीवेट)
बिंदिया रानी देवी – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 58 kg)
शिल्पा शाइला – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
सीमा कालीरमन- डिस्कस थ्रो

