मोहम्मद आमिर अब पाकिस्तान के लिए नहीं खेलेंगे : बोले- मेरा PAK चैप्टर बंद हो चुका, अब मैं ब्रिटेन का नागरिक हूं
Published: Updated:
3 min read

आमिर ने दिसंबर 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने साफ कर दिया है कि अब वह पाकिस्तान के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लाइफ का पाकिस्तान चैप्टर अब पूरी तरह बंद हो चुका है। आमिर ने बताया कि ब्रिटिश सिटीजनशिप मिलने के बाद वह खुद को ब्रिटिश लोकल मानते हैं। इंग्लैंड में लोकल खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है।
मैं अब ब्रिटिश लोकल हूं- आमिर
मोहम्मद आमिर ने क्रिकेट पत्रकार मुहम्मद फरहान भट्टी से बातचीत में कहा कि अब वह ब्रिटिश लोकल हैं। काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड में लोकल प्लेयर के तौर पर खेलने के लिए पेपर प्रोसेस पूरी करनी होती है। इसके तहत प्लेयर को यह बताना होता है कि वह किसी दूसरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स, क्रिकेट टीमें खुद होटल बुक कर सकती हैं: जापान ने कहा- दूसरे एथलीट्स को तो इससे भी कम जगह में ठहराया गया

पाकिस्तान के लिए अब वापसी नहीं
आमिर ने दिसंबर 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी की। लेकिन यह वापसी भी ज्यादा लंबी नहीं चली। 2024 के आखिर में आमिर ने एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
पत्नी के जरिए मिली ब्रिटिश सिटीजनशिप
मोहम्मद आमिर को अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए ब्रिटिश सिटीजनशिप मिली है। अब वह इंग्लैंड में लोकल प्लेयर के तौर पर काउंटी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें किसी दूसरे देश की नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व नहीं करना होगा। अगर वह पाकिस्तान के लिए खेलते हैं तो उनका लोकल स्टेटस इम्पैक्ट हो सकता है।

इंटरनेशनल कॅरियर
आमिर ने पाकिस्तान के लिए कम उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 T20I खेले। उनके नाम कुल 271 इंटरनेशनल विकेट हैं। टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए। वनडे में 81 और T20I में 71 विकेट उनके नाम हैं।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी में परफॉर्मेंस
आमिर के कॅरियर की अच्छी परफॉर्मेंस 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आई थी। भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली को आउट किया था।
2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी आमिर पाकिस्तान के सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 17 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़े: बाबर बेगैरत और डमी कप्तान : राशिद लतीफ बोले- उसकी आधी टीम छीन ली, उसने अपनी टीम को अकेला छोड़ दिया

