ये तो रिवर्स एजिंग है: रोहित शर्मा का ट्रिम्ड बियर्ड लुक देख फैन्स का रिएक्शन, रवि शास्त्री ने PHOTO शेयर की
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने एक नए अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री के साथ रोहित की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उनके ट्रिम्ड बियर्ड और बदले हुए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। 39 साल की उम्र में रोहित शर्मा का यह स्लिम और फिट अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं और इसे इंटरनेट पर 'रिवर्स एजिंग इफेक्ट' कहा जा रहा है।
रवि शास्त्री के साथ सामने आई फोटो
वायरल हो रही फोटो में रोहित शर्मा बेहद ट्रिम और ग्रूम्ड बियर्ड (दाढ़ी) में नजर आ रहे हैं। इस लुक में वह काफी स्लिम और यंग दिख रहे हैं। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिएक्शंस आ रहे हैं।

- शुरुआती दिनों की याद: कई फैंस ने उनके इस नए लुक की तुलना इंटरनेशनल कॅरियर की शुरुआत यानी 2007-08 वाले 'यंग हिटमैन' के दिनों से कर दी।
- सोशल मीडिया कमेंट्स: एक यूजर ने लिखा- रोहित भाई तो हर दिन के साथ यंग हो रहे हैं, ये तो पक्का रिवर्स एजिंग है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, T20I से संन्यास के बाद हिटमैन का फिटनेस फोकस अलग ही लेवल पर दिख रहा है।
यंग हिटमैन अवतार
पिछले एक साल में रोहित शर्मा के शरीर और फिटनेस में काफी बड़ा बदलाव (Fitness Transformation) देखने को मिला है। फैंस लगातार उनके स्लिम फिजीक और ट्रेनिंग सेशंस की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

फैंस का मानना है कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक मिलने और वर्कलोड कम होने के कारण रोहित अपनी फिटनेस और ग्रूमिंग पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं। यही वजह है कि जिम ट्रेनिंग सेशन हो या कोई पब्लिक अपीयरेंस, उनका हर बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर तुरंत ट्रेंड करने लगता है।

