वर्ल्ड कप जीतकर स्पेन ने क्यों काटा गोल पोस्ट का नेट: 1947 में हुई थी शुरुआत, यहां स्पेन के सेलिब्रेशन की पूरी कहानी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन के प्लेयर्स का सेलिब्रेशन खूब वायरल हुआ। अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कई स्पेनिश खिलाड़ी गोल पोस्ट का नेट काटकर अपने साथ ले जाते नजर आए। सवाल यह है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
बास्केटबॉल से आया यह सेलिब्रेशन
स्पेन के प्लेयर्स ने फुटबॉल में बास्केटबॉल की एक मशहूर ट्रेडिशन को अपनाया। किसी बड़े टाइटल को जीतने के बाद खिलाड़ी नेट का एक हिस्सा काटकर अपने पास रखते हैं। इसे प्लेयर अपने करियर के सबसे बड़े माइलस्टोन की याद के तौर पर संभालकर रखते हैं।

1947 में हुई थी शुरुआत
नेट काटने की यह ट्रेडिशन अमेरिका के इंडियाना राज्य से शुरू हुई थी। हालांकि, इसे सबसे ज्यादा पहचान 1947 में मिली। उस साल नॉर्थ कैरोलाइना स्टेट के कोच एवरेट केस ने अपनी टीम के सदर्न कॉन्फ्रेंस टूर्नामेंट जीतने के बाद खिलाड़ियों के कंधों पर चढ़कर बास्केट का नेट काटा था। उन्होंने जीत की यादगार के तौर पर नेट का हिस्सा अपने पास रखा था।
एवरेट केस इससे पहले इंडियाना में 23 साल तक हाई स्कूल बास्केटबॉल कोच रहे थे और वहां चार स्टेट चैंपियनशिप भी जीत चुके थे। 1946 में वह नॉर्थ कैरोलाइना स्टेट पहुंचे और अगले ही साल टीम को टाइटल दिलाया।
इसके बाद यह सेलिब्रेशन बास्केटबॉल की पहचान बन गया। आज भी NCAA समेत कई बड़े बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चैंपियन टीम नेट काटकर अपने साथ ले जाती है।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI: मेसी-एम्बाप्पे और हालैंड को जगह, कोबेल गोलकीपर; रोनाल्डो-यमाल बाहर

स्पेन ने फुटबॉल में निभाई यह ट्रेडिशन
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया। मैच का इकलौता गोल 106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने किया। ट्रॉफी जीतने के बाद स्पेन के खिलाड़ियों ने मेटलाइफ स्टेडियम के गोल पोस्ट का नेट काटा और उसे अपने साथ यादगार के तौर पर ले गए। इससे बास्केटबॉल की यह मशहूर ट्रेडिशन पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर भी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: FIFA WC से 1.29 लाख करोड़ का रेवेन्यू: ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द, टिकट रीसेल से ज्यादा फायदा; अब पिच भी बिकेगी

