हुंडई की कारें 1 जून से महंगी होंगी: कंपनी ने 12800 रुपए तक बढ़ाए दाम, बढ़ती लागत और महंगे कच्चे माल का असर
Published:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी 1 जून 2026 से अपने कारों के दाम 12,800 रुपए तक बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और महंगे रॉ मटेरियल की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है। नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से लागू होंगी।
हुंडई ने क्यों बढ़ाए कारों के दाम
हुंडई मोटर इंडिया के मुताबिक, पिछले कुछ समय में इनपुट कॉस्ट लगातार बढ़ रही है। स्टील, मेटल और प्लास्टिक जैसे जरूरी रॉ मटेरियल के रेट बढ़ने से कंपनी पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इसके अलावा ऑपरेशनल खर्च बढ़े हैं। कंपनी ने कहा कि उसने लागत कम करने की कोशिश की, ताकि कस्टमर्स पर ज्यादा असर न पड़े। लेकिन बढ़ते एक्सपेंस के कारण कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया।
पहले मई में दाम बढ़ने वाले थे
कंपनी पहले मई में कीमतें बढ़ाने वाली थी। अब नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी। यह पहली बार नहीं है जब हुंडई ने कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले जनवरी में कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में करीब 0.6% की बढ़ोतरी की थी।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर ऑटो सेक्टर पर
ऑटो इंडस्ट्री की संस्था 'सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (SIAM) के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर ऑटो सेक्टर पर दिख रहा है। ग्लोबल मार्केट में सप्लाई प्रभावित होने से कच्चे माल महंगे हो गए हैं। इसका सीधा असर मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर असर पड़ेगा। कस्टमर्स की डिमांड भी कमजोर पड़ सकती है।
मारुति, टाटा और लग्जरी कंपनियों ने बढ़ाए दाम
हुंडई ही नहीं, बल्कि दूसरी ऑटो कंपनियां भी कीमतें बढ़ा चुकी हैं। मारुति सुजुकी ने पिछले हफ्ते अपनी कारों के दाम 30,000 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया था। जो 1 जून 2026 से लागू होगा। वहीं, टाटा मोटर्स ने भी अप्रैल से अपनी ICE पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्लू और ऑडी भी 2% तक रेट बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- निसान ग्रेवाइट में CNG का ऑप्शन: 82999 रुपए में ट्विन-सिलेंडर किट, 7-सीटर SUV के स्पेस पर असर नहीं पड़ेगा

