Realme P4 Lite 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी, VC कूलिंग और मीडियाटेक प्रोसेसर भी; कीमत 12,999 रुपए से शुरू
Published:
3 min read

Realme P4 Lite में 144Hz LCD डिस्प्ले और 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। (फोटो सोर्स- Realme)
टेक डेस्क। रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन 'Realme P4 Lite 5G' लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की P4 सीरीज का हिस्सा है। इस लाइनअप में पहले से P4, P4x और P4 Pro 5G मॉडल हैं।
यह हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 5G चिपसेट पर चलता है। इसमें हीट डिसिपेशन के लिए एयरफ्लो वेपर चैंबर भी है। साथ ही 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 144Hz वाला डिस्प्ले है। Realme P4 Lite 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
Realme P4 Lite 5G की कीमत और अवेलेबिलिटी
स्मार्टफोन को किफायती रेंज में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 4+64GB स्टोरेज के साथ 12,999 रुपए में आता है। 4+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। 6+128GB मॉडल 15,999 रुपए में मिलेगा।
यह हैंडसेट मोजेक ब्लू और मोजेक ग्रीन कलर में उपलब्ध है। इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 500 रुपए का बैंक ऑफर मिल रहा है। अगर आप पहले से रियलमी यूजर हैं, तो 500 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Vivo T5x लॉन्च: 7200mAh बैटरी, टर्बो प्रोसेसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप, कीमत 18999 रुपए से शुरू
Realme P4 Lite 5G डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.8 इंच की HD+LCD डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल है। इसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 6GB तक LPDDR4X रैम और 128 GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
Realme P4 Lite 5G कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो Realme P4 Lite 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 13MP का है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है। साथ ही 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Realme P4 Lite 5G सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
फोन एंड्रॉइड 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी 2 साल OS अपडेट और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट देगी। Realme P4 Lite में 5G, 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही IP64 रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें-

