Vivo T5x 5G का टीजर जारी: 10 लाख AnTuTu स्कोर के साथ सबसे तेज फोन, कीमत 23000 रुपए से कम
Published:
2 min read

Vivo T5x की कीमत 23,000 रुपए से कम हो सकती है। (फोटो- Vivo T4 Ultra/कंपनी वेबसाइट)
टेक डेस्क। स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन 'Vivo T5x 5G' के लॉन्च का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने संकेत दिया है कि यह स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। यह पिछले साल मार्च 2025 में आए 'Vivo T4x 5G' का अपग्रेडेड वर्जन होगा
वीवो ने अभी स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन को रिवील नहीं किया है, लेकिन टीजर से साफ है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने पर फोकस करेगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिल सकता है।
Vivo T5x 5G की कीमत कितनी होगी
वीवो इंडिया ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए Vivo T5x 5G का टीजर जारी किया। इस टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस को हाइलाइट किया है। वीवो के मुताबिक, इस हैंडसेट का AnTuTu स्कोर 10 लाख से ज्यादा है।
टीजर में नीचे एक लाइन भी लिखी है, जिसमें बताया गया है कि 5 मार्च 2026 तक 23,000 रुपए से कम कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा। हालांकि कंपनी ने इसकी ऑफिशियल प्राइस का ऐलान नहीं किया है।
Vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)
टिप्स्टर योगेश बरार ने भी Vivo T5x के संभावित फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।
Vivo T5x में 7,200mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि फोन में 6,000mAh बैटरी मिल सकती है। फिलहाल बैटरी से जुड़ी जानकारी पूरी तरह कंफर्म नहीं है, लेकिन इतना तय है कि फोन में लंबा बैकअप देने वाली बैटरी होगी।
लॉन्च के करीब आते ही सामने आएंगे फीचर्स
वीवो ने फोन के पूरे फीचर्स, लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि Vivo T5x के लॉन्च के करीब आते ही कंपनी इसके सभी स्पेसिफिकेशन और प्राइस का खुलासा कर देगी।
यह भी पढ़ें-

