Vivo X300 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनी रिवील करेगी, 7000mAH बैटरी और 200MP कैमरा से लैस होगा फोन
Published:
2 min read

तस्वीर Vivo X300 के लॉन्चिंग इवेंट की है। मलेशिया में यह इवेंट पिछले साल नवंबर में हुआ था। इसी सीरीज का अपग्रेड मॉडल अब लॉन्च होने की तैयारी में है। (फोटो सोर्स- hitechcentury)
टेक डेस्क। Vivo अपने फ्लैगशिप X300 सीरीज में एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि 'Vivo X300 Ultra' को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में पेश किया जाएगा। MWC 2026 का आयोजन 2 से 5 मार्च तक बार्सिलोना में होगा। जहां कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को रिवील करेगी।
पिछले साल दिसंबर में भारत में 'Vivo X300' और 'Vivo X300 Pro' लॉन्च हुए थे। अब Ultra मॉडल इस सीरीज का अपग्रेड माना जा रहा है।
डिजाइन और फीचर्स का शोकेस
Vivo ने बताया कि वह MWC 2026 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। इस इवेंट में X300 Ultra के डिजाइन और फीचर्स को शोकेस करेगा। साथ ही कंपनी X300, X300 Pro, X Fold 5, V70 Elite और V70 जैसे अन्य डिवाइस भी दिखाएगी।
कंपनी का कहना है कि Ultra मॉडल मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में सबसे एडवांस फोन होगा। इसका डिजाइन प्रोफेशनल कैमरा टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड होगा।
Vivo X300 Ultra की कीमत (एक्सपेक्टेड)
कंपनी ने अभी प्राइस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, Vivo X300 Ultra की कीमत 1.60 लाख से 1.70 लाख के बीच हो सकती है। मेमोरी पार्ट्स जैसे DRAM, SSD और स्नैपड्रैगन चिपसेट की कीमत बढ़ने से स्मार्टफोन महंगा हो सकता है। हालांकि ये जानकारी ऑफिशियल नहीं है।
लेटेस्ट प्रोसेसर और बड़ी बैटरी की उम्मीद
Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम का नया ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही 100W वायर्ड और 40W वायरलेसस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
बड़ा डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा सेटअप
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा होगा।
यह भी पढ़ें-

