कॉमनवेल्थ गेम्स: 5 दिन में भारत को 10 मेडल: इसमें 2 गोल्ड और 5 सिल्वर, देखिए मेडल टैली; पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला को गोल्ड
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG ) 2026 में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। उन्होंने वुमन्स की शॉट पुट F57 में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया। इसके साथ ही भारत का पैरा एथलेटिक्स में 20 साल का मेडल इंतजार भी खत्म हो गया।
शिल्पा को प्रोटेस्ट के बाद ब्रॉन्ज
शिल्पा शायला ने 7.26 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया था। शुरुआत में वह चौथे नंबर पर थीं, लेकिन भारतीय टीम के प्रोटेस्ट के बाद ऑफिशियल रिव्यू हुआ। रिव्यू में नाइजीरिया की यूकारिया इयाजी का अकेला थ्रो फाउल करार दिया गया। इसके बाद शिल्पा को चौथे नंबर से अपग्रेड कर ब्रॉन्ज मेडल दे दिया गया। हालांकि, नाइजीरिया इस फैसले के खिलाफ काउंटर प्रोटेस्ट कर सकता है।
यह भी पढ़े: झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया: पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 Kg उठाकर ब्रॉन्ज जीता, PM मोदी ने की तारीफ

पोलियो से लड़कर चैंपियन
शर्मिला धनकर जब 2 साल की थीं, तब उनके बाएं पैर में पोलियो हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
2022 बर्मिंघम CWG: वह चौथे स्थान पर रहकर मेडल से चूक गई थीं।
फज्जा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स: इसी साल उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
2026 ग्लास्गो CWG: 9.81 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

मनु भाकर के नाम ब्रॉन्ज
दूसरी तरफ चीन के हांगझोउ में ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के वुमन 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 21 साल की ईशा सिंह ने फाइनल में 40 हिट के साथ गोल्ड मेडल जीता। चीन की झांग यूएयूए 37 हिट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। ईशा ने इससे पहले भी हांगझोउ एशियन गेम्स में इसी वेन्यू पर 4 मेडल जीते थे।
पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर ने भी 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शूट-ऑफ पार करने के बाद 28 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

